{"_id":"69d18623e7fc329d1d003364","slug":"fake-e-challan-links-pose-threat-of-cyber-fraud-kamaldeep-goyal-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-153871-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी ई-चालान लिंक से साइबर ठगी का खतरा : कमलदीप गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी ई-चालान लिंक से साइबर ठगी का खतरा : कमलदीप गोयल
Sun, 05 Apr 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में फर्जी ई-चालान मैसेज और लिंक के जरिए साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी एसएमएस, व्हाट्सएप और ई-मेल के माध्यम से नकली चालान लिंक भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। चालान कट गया है या तुरंत भुगतान करें, अन्यथा कार्रवाई होगी जैसे डराने वाले संदेश भेजकर लोगों को लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसाया जाता है।
एसपी कमलदीप गोयल ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि लिंक पर क्लिक करते ही व्यक्ति नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जहां उससे बैंक डिटेल्स, कार्ड जानकारी और ओटीपी मांगी जाती है। इन जानकारियों के जरिए ठग खाते से पैसे निकाल लेते हैं। पुलिस ने सलाह दी है कि किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और केवल सरकारी वेबसाइट या ऐप के माध्यम से ही चालान की जांच करें। अपनी निजी बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी तुरंत भुगतान वाले संदेश से सावधान रहें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। संवाद