{"_id":"681fa572789e877c630a4713","slug":"fake-dental-clinic-operator-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-137520-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फर्जी डेंटल क्लीनिक संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फर्जी डेंटल क्लीनिक संचालक गिरफ्तार
Sun, 11 May 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 11 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा (यमुनानगर)। फर्जी डेंटल क्लीनिक चलाने के आरोप में पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग टीम की शिकायत पर संचालक अनिल कुमार के विरुद्ध केस दर्ज करके उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी संचालक को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप अवैध रूप से चल रहे सैनी डेंटल क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान टीम को क्लीनिक पर कई अनियमिताएं मिली।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक पर दस्तावेजों की जांच की और क्लीनिक से दंत उपकरणों के अलावा कुछ दवाइयों को कब्जे में लिया। स्वास्थ्य विभाग को साढौरा में एक फर्जी दंत चिकित्सक की ओर से सैनी डेंटल क्लीनिक चलाने को लेकर सीएम विंडो के माध्यम से बार बार शिकायतें मिल रही थी। शिकायतें मिलने पर उच्चाधिकारियों ने जिला दवा नियंत्रक बिंदू धीमान, एसएमओ शमां परवीण, एवं दंत चिकित्सक सुमिता चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया।
विज्ञापन
टीम ने शुक्रवार को डेंटल क्लीनिक पर छापा मारा। टीम ने करीब दो घंटे से अधिक समय तक कार्रवाई की। टीम ने क्लीनिक से दंत उपकरणों व दवाओं को कब्जे में लेकर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने फर्जी क्लीनिक चलाने के आरोप में संचालक चुहड़पुर कलां निवासी अनिल कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी फर्जी डेंटल क्लीनिक संचालक अनिल कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। - अमित कुमार, थाना प्रभारी साढ़ौरा।