फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fadi bazaar set up after two weeks

Yamuna Nagar News: दो सप्ताह बाद लगा फड़ी बाजार

Mon, 05 Aug 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 05 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Fadi bazaar set up after two weeks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। दो सप्ताह बाद रविवार को फिर से फड़ी बाजार लगा है। नगर निगम की ओर से संचालकों को फड़ी लगाने की अनुमति दी है। इससे लोगों में काफी खुशी व उत्साह है।
उद्योग व्यापार मंडल के विरोध के बाद नगर निगम ने फड़ी बाजार बंद करा दिया था। इस पर अमर उजाला ने खबरें प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर निगम ने इस पर संज्ञान लिया। नगर निगम ने फड़ी लागने वालों का सर्वे किया और बंद बाजार में फड़ी लगाने की अनुमति दी। जिससे उनकी आजीविका चलती रही। आजीविका का साधन मिलने से लोगों में काफी खुशी है।
विज्ञापन

नगर निगम ने अभी केवल लोकल फड़ी वालों के लिए व्यवस्था की है। नगर निगम ने बाजार में फड़ी लगाने वालों का सर्वे किया था। इसमें 700 से ज्यादा फड़ी संचालकों की पहचान की गई थी। जगाधरी के बाजार में करीब 1200 लोग हर सप्ताह रविवार को फड़ी लगाते हैं। इनमें कुछ फड़ी वाले उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश से भी आते हैं। लेकिन अभी केवल लोकल लोगों को फड़ी लगाने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फड़ी लगाने वाले आशीष, गुलशन, रिशु, पीयूष, अजय सेठी, दीपक कुमार, विवेक कुमार, हन्नी कुमार, पवन कुमार, राम गोपाल, अभिषेक कुमार, दीपक ने बताया कि उनकी आजीविका का यही सहारा है। बाजार न लगने से उन्हें आजीविका व परिवार की चिंता सतानें लगी थी। इसके बाद फड़ी बाजार वालों ने भी प्रदर्शन किया था। परंतु दो सप्ताह से बाजार नहीं लगा। इसके बाद अब निगम की ओर से फड़ी बाजार लगाने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed