फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Factory owner and partner arrested in crores of ephedrine drug case

करोड़ों की एफरेड्रिन ड्रग केस में फैक्टरी मालिक व साथी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Factory owner and partner arrested in crores of ephedrine drug case
यमुनानगर। रादौर क्षेत्र के गांव बापौली में मुरलीधर फैक्टरी में पकड़ी गई प्रतिबंधित एफरेड्रिन ड्रग केस में डीआरआई ने फैक्टरी मालिक श्याम लाल गोयल व पार्टनर राजन सोंधी को गिरफ्तार किया। डीआरआई (डायरेक्टरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस) ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एक अगस्त को डीआरआई की टीम ने रादौर के सढूरा व बापौली के बीच स्थित मुरलीधर फैक्टरी में प्रतिबंधित 661 किलो ड्रग केमिकल एफरेड्रिन पकड़ा था। इसका इस्तेमाल नशीली दवाएं बनाने में प्रयोग किया जाता है। इसकी कीमत 132 करोड़ रुपये है। पहले दिन इस मामले में कुरुक्षेत्र के लाडवा के होटल से मुंबई के केमिकल ट्रेडर मुंबई के शिवाजी नगर रोड नंबर 14 के पदमानगर निवासी मोहम्मद आजम व ठाणे के तुर्भे गांव के सेक्टर 32 निवासी वफादार हुसैन को गिरफ्तार किया गया था। दोनों ही केमिकल ट्रेडर्स थे। दोनों आरोपी अभी जेल में है। अब डीआरआई ने श्याम लाल गोयल व राजन सोंधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस फैक्टरी में चार पार्टनर हैं। जिनमें से अब श्याम लाल गोयल व रंजन सौंधी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा विजय कुमार व मोहित को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed