फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Faces blossomed with good marks, sweets distributed in happiness

Yamuna Nagar News: अच्छे अंकों से खिले चेहरे, खुशी में बांटी मिठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Faces blossomed with good marks, sweets distributed in happiness
हरियाणा बोर्ड ने सोमवार दोपहर बाद 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया। जिसके बाद से स्कूलों व कंप्यूटर कैफे पर परिणाम देखने को विद्यार्थी उमड़े नजर आए। इस दौरान बोर्ड की साइट खुलने का लंबा समय लगा। साइट स्लो की ज्यादा परेशानी दोपहर तीन से पांच बजे के बीच रही। इसके चलते विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम देखने को इधर-उधर भटकना पड़ा। काफी विद्यार्थियों ने अपने स्कूलों में पहुंचकर परिणाम देखा। कई स्कूलों में शानदार परीक्षा परिणाम आने पर मिठाई बांट खुशी मनाई गई।
विज्ञापन


सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं का परिणाम शानदार रहा। स्कूल के 377 विद्यार्थियों में से 252 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में स्थान पाया है। यहां कला संकाय में 134 ने परीक्षा दी और 45 ने मेरिट में स्थान पाया। पूजा ने 93.2 प्रतिशत अंक से प्रथम, पूनम ने 92.8 प्रतिशत अंक से दूसरा, वंशिका व हिमानी ने 92.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। विज्ञान में 111 ने परीक्षा दी और 50 ने मेरिट में स्थान पाया। हिमांशी ने 93.4 प्रतिशत अंक से पहला, कुलविंदर कौर ने 91.8 प्रतिशत अंक से दूसरा, विवेक पाठक ने 91.4 प्रतिशत अंक से तीसरा स्थान पाया। वाणिज्य संकाय में 132 ने परीक्षा दी। इनमें 38 ने मेरिट में स्थान पाया। काजल ने 93.6 प्रतिशत अंक से पहला, हर्षमन कौर ने 93 प्रतिशत अंक से दूसरा व साक्षी ने 89.6 प्रतिशत अंक से तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य सतीश गर्ग व स्टाफ ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन


स्टार वे वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुर्दी से कला संकाय में ईशा कांबोज ने 91.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। सोनाक्षी ने 84.4 प्रतिशत अंक से दूसरा स्थान पाया। नॉन मेडिकल में आरुषि कांबोज ने 88.4 प्रतिशत अंक पाए। आयुष ने 87.2 प्रतिशत अंक से दूसरा स्थान पाया, वहीं नैंसी ने 85.4 प्रतिशत अंक पाए। मेडिकल में भारती ने 85.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान पाया। लगन 84.6 प्रतिशत अंक से दूसरे स्थान पर रहा। उदय कांबोज ने 76 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पाया। वाणिज्य में उर्वशी ने 86 प्रतिशत, गुरप्रीत ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्या दीपमाला कांबोज ने सभी को अच्छे परिणाम के लिए बधाई दी। चेयरपर्सन स्नेह लता कांबोज ने भी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed