फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   f.i.r on 7 farmers including two brothers

पराली जलाने पर सख्त हुआ प्रशासन, तीन सगे भाईयों समेत सात किसानों पर एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
f.i.r on 7 farmers including two brothers
किसानों द्वारा खेतों में जलाई जा रही पराली। - फोटो : Yamuna Nagar
जिले में पराली जलाने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। सोमवार को जलाई गई पराली के मामले में अधिकारियों तीन सगे भाइयों समेत सात किसानों के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज करवाई हैं। जिससे जिले के किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। कृषि विभाग की तरफ से सात एफआईआर पहले दर्ज करवाई गई थी। यह मामले थाना छप्पर व थाना छछरौली क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

हवा चलने से प्रदूषण में मामूली सी कमी
मंगलवार को हवा चलने से शहरवासियों को स्मॉग से कुछ राहत मिली है। स्मॉग छटने के बाद सुबह सुबह सुहानी धूप खिली। धूप देखकर लोगों के चेहरे पर संतोष दिखा। प्रदूषण लेवल में भले ही सुधार हुआ हो, लेकिन अब भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। दम घोटू हवा से लोगों को दिवाली के दसवें दिन थोड़ी राहत मिल गई, लेकिन एक्यूआई अभी खतरे के निशान के पार है। जिस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को एक्यूआई लेवल 300 से कम रहा। जबकि सोमवार को यह 400 के पार था।
विज्ञापन

इन पर दर्ज किया गया केस
प्रशासन की ओर से जिले के तीन सगे भाइयों सहित सात किसानों पर पराली जलाने व सरकारी आदेशों को न मानने के आरोप में केस दर्ज किया है। इस बारे कृषि अधिकारी अनिरुद्ध चौहान ने थाना छप्पर पुलिस को शिकायत देकर सबलपुर निवासी कुलवंत सिंह पर पराली जलाने का केस दर्ज करवा है। इसी प्रकार थाना छप्पर पुलिस ने कृषि अधिकारी चरण सिंह की शिकायत पर सारन निवासी रामकुमार व मघरपुर निवासी परमजीत सिंह पर केस दर्ज किया है। वहीं कृषि अधिकारी नेत्रपाल सिंह ने थाना छप्पर के गांव खेड़ी दर्शन सिंह निवासी परमजीत सिंह पर केस दर्ज करवाया है। इसी प्रकार साढ़ौरा थाना के गांव सरांवा निवासी तीन सगे भाइयों पर केस दर्ज किया गया है। इस बारे साढ़ौरा के एग्रीक्लचर ऑफिसर ने शिकायत देकर अशोक कुमार, प्रवीन कुमार, नरेश कुुमार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम चली हवा से वायु गुणवत्ता में आया सुधार
सोमवार देर शाम चली हवा से दस से छाया स्मॉग से मुक्ति मिल गई। मंगलवार को लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को एक्यूआई लेवल सवा चार सौ था। वहीं पीएम 10 और पीएम 2.5 भी खतरे के निशान के पार है। देर रात चली हवा से गुणवत्ता में सुधार आया। मंगलवार को एक्यूआई लेवल 297 रहा। जबकि पीएम 10 की मात्रा 221 दर्ज की गई। जबकि पीएम 2.5 भी 237 दर्ज किया गया।

खुलेआम किसान जला रहे पराली, विभाग बेखबर
प्रतापनगर। प्रशासन की रोक के बाद भी धान के अवशेष खुलेआम जलाए जा रहे हैं। किसान बनिा किसी डर के खुलेआम पराली जला रहे हैं। सरकारी आदेशों के बाद भी विभाग धान के अवशेष जलाने वालों को रोकने में विफल साबित हो रहा है। प्रताप नगर क्षेत्र में धान के अवशेष खुलेआम जलाए जा रहे हैं। वायु प्रदूषण बढ़ाया जा रहा है। किसानों को किसी का डर नहीं विभाग चाहे कितना ही सख्त हो जाए परंतु किसान धान के अवशेष जलाने के बारे में अपनी राय नहीं बदलेंगे। एडीओ प्रताप नगर का कहना है। कि अगर कोई भी धान के अवशेष या पराली जलाता हुआ पाया जाता है। तो उसके ऊपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी वह जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed