फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Eye hospital to be built in Chhotabans, treatment will be done free of cost, Yamunanagar

छोटाबांस में बनेगा अत्याधुनिक आंखों का अस्पताल, निशुल्क किया जाएगा इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Eye hospital to be built in Chhotabans, treatment will be done free of cost, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गांव छोटाबांस में दो एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक आंखों का अस्पताल बनाया जाएगा। जहां लोगों का निशुल्क इलाज के साथ ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यह अस्पताल श्रीराम विचार वाटिका के संस्थापक स्व. स्वामी आत्मारामानंद महाराज की स्मृति में बनाया जा रहा है।
अस्पताल के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। श्रीराम विचार वाटिका के महंत स्वामी उदयात्मानंद महाराज ने बताया कि 1958 में स्वामी आत्मारामानंद महाराज ने वाटिका की स्थापना की थी। उन्हीं की स्मृति में आंखों का अस्पताल बनाया जा रहा है। अस्पताल के निर्माण कार्य का शुभारंभ नवंबर में होगा। निशुल्क नेत्र अस्पताल खुलने से आसपास के 100 से ज्यादा गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां व्यक्ति मात्र 20 रुपये की पर्ची कटवाकर अपना इलाज करवा सकेंगे और सारा इलाज मुफ्त किया जाएगा। क्षेत्र में ऐसा कोई अस्पताल नहीं है, जहां लोगों को इस तरह सुविधा मिल सके, जिसके चलते लोगों को निजी अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ रहा है। वहीं गंभीर बीमारी होने पर दूर दराज के क्षेत्र में जाना पड़ता है। लोगों की इसी समस्या को देखते हुए यहां पर अस्पताल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत उदयात्मानंद ने बताया कि डेरे की ओर से निशुल्क अस्पताल बनाने की योजना को लोगों का सहयोग मिल रहा है। अस्पताल की व्यवस्था बनाने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। प्रबंधन कमेटी अस्पताल की देखरेख करेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए कुछ औपचारिकताएं शेष हैं, जो इसी माह पूरी कर ली जाएंगी। रादौर खंड में यह अस्पताल बनने पर क्षेत्र के करीब दो लाख लोगों को लाभ होगा। क्षेत्र में कोई बड़ा आधुनिक अस्पताल नहीं है। यह अस्पताल आधुनिक तकनीक से सुसज्जित होगा और आधुनिक मशीनों से लोगों की आंखों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed