फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Expressed anger by burning the effigy of the Corporation Commissioner

Yamuna Nagar News: निगम आयुक्त का पुतला फूंक जताया रोष

Tue, 30 Jan 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Jan 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger by burning the effigy of the Corporation Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। समान काम समान वेतन की मांग के समर्थन में नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 17वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त का पुतला दहन कर रोष जताया और सरकार व नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन का नेतृत्व नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान प्रवेश प्रोचा ने किया। शाखा प्रधान पप्ला ने कहा कि अधिकारी कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रहे हैं। कर्मचारियों की यह मांग काफी लंबे समय से चल रही है। इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। धिकारी व सरकार उनका आंदोलन कुचलना चाहते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन से संघ की कई दौर की चर्चा भी हो चुकी है। स्वीकारने के बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। इसी के चलते कर्मचारियों को आंदोलन की राह पकड़ने पड़ी है। आंदोलन को 17 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्रशासन कर्मचारियों को ठोस आश्वासन न देकर उनसे वायदा खिलाफी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ कोषाध्यक्ष गुलजार अहमद व कार्यालय सचिव सोरन धलोढ़ ने कहा कि यदि कर्मचारियों का समान काम समान वेतन का एरियर जल्द जारी नहीं किया गया तो वे आंदोलन तेज कर देंगे। इसके बाद भी नगर निगम उनकी मांग पूरी नहीं करता तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ सह सचिव रमेश कुमार टोडरपुर ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed