फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Expressed anger by burning copies of the budget

Yamuna Nagar News: बजट की प्रतियां जलाकर जताया रोष

Fri, 13 Feb 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger by burning copies of the budget
व्यासपुर में धरने पर बैठे संगठन व विभिन्न विभागों के कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। केंद्रीय ट्रेड यूनियन की हड़ताल के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा आंगनबाड़ी, वर्कर,आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर ने व्यासपुर बस स्टैंड व शिव चौक पर वीरवार को धरना प्रदर्शन किया। साथ ही बजट की प्रतियां जलाकर रोष जताया।
वक्ताओं ने मांग उठाई कि दिल्ली आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के सभी परिवारों को मुआवजा दे, किसानों पर आंदोलन के दौरान बने सभी मुकदमे वापस ले, सरकार द्वारा किसानों के चले लंबे संघर्ष के दबाव तले जो तीन काले कानून वापस लिए थे उसकी जगह अन्य किसान विरोधी कानून लाने का प्रयास बंद करें। संयुक्त किसान मोर्चा की सभी मांगों को माना जाए।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन में गुरभजन सिंह, हरभजन सिंह संधू,अरुण कुमार शक्करवाल ने कहा कि सरकार द्वारा जो चार लेबर कोर्ट लागू किए गए हैं उन्हें वापस लिया जाए। जो कर्मचारियों व असंगठित क्षेत्र में लगे मजदूरों के हितों के खिलाफ है। जिससे आठ घंटे के कार्य दिवस की बजाय 12 घंटे काम करवाने का प्रावधान है। महिलाओं को रात की शिफ्ट में काम करने के लिए बाध्य किया जाएगा जिससे महिलाओं की सुरक्षा को खतरा है, ट्रेड यूनियन बनाना इन कोड के मुताबिक बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी मांग की गई कि हरियाणा में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए और जो बेरोजगार नौजवान पिछले कई दिनों से ठंड व बरसात को झेलते हुए पंचकूला में धरने पर बैठे हैं। उनकी मांगों को भी शिखर माना जाए। हरियाणा के नौजवानों को हरियाणा में रोजगार उपलब्ध कराया जाए। प्रदर्शन में खंड की आंगनबाड़ी वर्कर, मिड डे मील वर्कर व आशा वर्कर ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed