फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Explain the spiritual reasons and secrets of Dussehra

Yamuna Nagar News: दशहरे के आध्यात्मिक कारण और रहस्य बताए

Mon, 14 Oct 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Explain the spiritual reasons and secrets of Dussehra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम हनुमान गेट में रविवार को साप्ताहिक सत्संग हुआ। सत्संग में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सुयशा भारती ने प्रवचन किया। उन्होंने दशहरा मनाने के आध्यात्मिक कारणों व रहस्यों के बारे बताया। उन्होंने कहा कि त्रेता युग में श्रीराम ने रावण का वध किया था। इसके बाद से विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है।
हर वर्ष बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाने के लिए रावण के पुतलों को जलाया जाता है। यदि हम इस घटना पर आत्ममंथन करें तो कदाचित इस पर्व के पीछे रहस्य को जान सकेंगे। हम इस क्षण भंगुर मानव जीवन में मानवीय गुणों का विस्तार कर पाएंगे। त्रेता युग में केवल एक रावण था, जिसे समाप्त करने के लिए परमात्मा को श्रीराम का अवतार धारण करना पड़ा था।
विज्ञापन

घोर कलियुग में प्रत्येक मन के भीतर एक रावण बैठा है। अनुकूल परिस्थिति मिलने पर वह रावण बाहर प्रकट हो जाता है। तभी आज समाज में इतने कुकृत्य हो रहे हैं। स्वयं मानव ही मानवता का हरण कर रहा है। इसलिए हर मनुष्य को अपने मन में श्रीराम को प्रकट करने की आवश्यकता है, जो मन में बैठे रावण का वध कर पुनः मानवता का विकास करे। परंतु यह तभी संभव है, जब हम इस पर विचार करें और आत्मसात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आशुतोष महाराज ने कहा हैं कि ब्रह्मज्ञान से ही मन का रूपांतरण संभव है। ब्रह्मज्ञान से ही मन में शांति और जीवन में क्रांति आ सकती है। ब्रह्मज्ञान की ध्यान साधना से हम अपने अंतःकरण में परमात्मा के दिव्य प्रकाश स्वरूप में दर्शन करते हैं, तो मन के विकार सहज ही समाप्त हो जाते हैं। सत्संग के दौरान साध्वियों ने भजनों से गुरु और भगवान की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed