फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Explain road safety rules to students

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम

Tue, 28 May 2024 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Explain road safety rules to students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के स्कूलों में कार्यक्रम कर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम करवाए गए।
अभियान के नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह कलेर ने बताया कि विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को वीडियो दिखाकर सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जा रही है। वहीं प्रश्नोत्तरी से उनकी जागरूकता का स्तर भी जांचा जा रहा है। सोमवार को दोनों स्कूलों में यह कार्यक्रम करवाए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाकौर में प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

डॉ. मिनाक्षी ने कहा कि हमारा जीवन अनमोल है। इसे बचाने के लिए हमें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। कभी भी तेज गति से वाहन नहीं चलाना चाहिए। वाहन चलाते समय नशा नहीं करना चाहिए। चौपहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करना। दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करना जरूरी है। शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में प्राचार्य रामकिशन ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जागरूकता व नियमों का पालन करने से ही दुर्घटनाओं में कमी ला जा सकती है। उन्होंने कहा कि न केवल स्वयं यातायात नियमों का पालन करना है, बल्कि कम से कम पांच लोगों को भी जागरूक करना है। इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलवाई।
नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह कलेर ने विद्यार्थियों सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। विद्यार्थी काल में ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाना बहुत जरूरी है। पीटीआई कृष्णलाल व हरीश किमोठी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडोली में प्राचार्य हुकम सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
इसी तरह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललहाड़ी कलां में सतेंद्र गिल व राजबीर कलेर के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने पेंटिंग बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर में प्राचार्या गीता खन्ना ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप में प्राचार्या उषा नेगी की देखरेख में कार्यक्रम हुआ।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ तुंबी में प्राचार्य पौरस ने बच्चों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूलों में प्रश्नोत्तरी करवाई गई। जिसमें विद्यार्थियों से यातायात नियमों संबंधी प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed