फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Exercise to improve board exam results

Yamuna Nagar News: बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने की कसरत

Thu, 08 Feb 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Feb 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Exercise to improve board exam results
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं, 12वीं की परीक्षा में इस माह या मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। बोर्ड का परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कसरत शुरू हो गई है।
निदेशालय की ओर से सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों की परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए आदेश दिए हैं। इसके लिए निदेशक, बोर्ड अध्यक्ष प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। बैठक में अधिकारियों को परिणाम सुधारने को लेकर मुख्यालय से निर्देश व उपाय बताए गए थे। वहीं सभी जिला अधिकारियों से इस दिशा में उनके काम करने की योजनाओं की जानकारी भी मांगी थी। इसके बाद से शिक्षा विभाग के अधिकारी इस काम में जुटे हैं।
विज्ञापन

अब परीक्षा में कुछ दिन ही शेष हैं, तो अधिकारियों की कार्यप्रणाली में तेजी आ गई है। इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी, उपजिला शिक्षा अधिकारी जिले के स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचकर अध्यापकों को परिणाम बढ़ाने संबंधी टिप्स दे रहे हैं, वहीं बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों से भी बात कर रहे हैं। वहीं जिला कार्यालय ने कम परिणाम वाले स्कूलों की सूची तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूची में दसवीं में 33 और 12वीं में 50 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले विद्यालयाें को विशेष श्रेणी में रखा है। हालांकि कोरोना संक्रमण के बाद दो बार बोर्ड की परीक्षा हुई। दोनों बार में जिले का परिणाम 80 प्रतिशत से ऊपर रहा। साल 2022 में जिले का परिणाम 88 प्रतिशत रहा, जबकि 2023 में 83 प्रतिशत रहा। परंतु 2023 के परिणाम में शिक्षामंत्री के गृह क्षेत्र खंड छछरौली का परिणाम में सबसे पीछा रहा। ऐसे में अधिकारी इसे लेकर ज्यादा गंभीरता से काम कर रहे हैं।

जगाधरी के खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने बताया कि स्कूलों का परीक्षा परिणाम सुधारने को निदेशालय के निर्देशों पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। वे रोजाना स्कूलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान स्कूल प्रभारी व अध्यापकों को परिणाम बेहतर करने की तरीकों के बारे बताया जा रहा है। वहीं विद्यार्थियों से भी बात की जा रही है।
विद्यार्थियों को परीक्षा का तनाव न हो इसके लिए वातावरण सहज बनाने पर जोर दिया जा रहा है। बीईओ संधावा ने बताया कि सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों व कम परिणाम वाले स्कूलों पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे घोड़ों पिपली व बीबीपुर स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अध्यापकों से बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली और इस बारे टिप्स दिए। इस दौरान विद्यार्थियों से बातचीत की।

बोर्ड परीक्षा को लेकर चल रही उनकी तैयारियों के बारे पूछा। यही इतना नहीं विद्यार्थियों से उनके कठिन विषयों व आ रही परेशानियों के बारे जानकारी। विद्यार्थियों को उनकी समस्याओं के समाधान बारे भी बताया और अध्यापकों को इसके लिए निर्देश दिए। इसके अलावा एसएमसी सदस्यों व गांव के सरपंच व पंचों से भी बात की जा रही है। गांव के बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए घर पर भी प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed