फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Excise inspector arrested for taking bribe of 20 thousand from liquor contractor

शराब ठेकेदार से 20 हजार की रिश्वत लेते एक्साइज इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Excise inspector arrested for taking bribe of 20 thousand from liquor contractor
यमुनानगर। पंचकूला से आई विजिलेंस की टीम ने डीईटीसी ऑफिस में दबिश कर एक्साइज इंस्पेक्टर वीरेंद्र को 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इंस्पेक्टर रसूलपुर जोन के शराब ठेकेदार नरेंद्र से दो ठेकों की एवज पर 20 हजार रुपये मासिक शुल्क देने की डिमांड कर रहा था। इन दोनों ठेकों को आगामी 12 जून को टेंडर शुरू होना है। विजिलेंस ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नरेंद्र ने बताया कि उसने रसूलपुर जोन में शराब ठेके लिए हुए हैं। रसूलपुर एरिया में ही उसकी दो दुकानें (ठेके) हैं। जिनका 12 जून से नया टेंडर शुरू होना है। दोनों दुकानें उसी के पास हैं। यह दुकानें उसी के पास रहे, इस संबंध में उसने एक्साइज इंस्पेक्टर वीरेंद्र से बातचीत की थी। आरोप है कि इंस्पेक्टर दोनों दुकानों की एवज पर उससे 20 हजार रुपये हर माह देने की मांग कर रहा था। वह पैसे देना नहीं चाहता था। लेकिन आरोपी उस पर लगातार रुपये देने का दबाव बना रहा था। इसके बाद उसने विजिलेंस से संपर्क किया और इसकी शिकायत पंचकूला विजिलेंस को दी।
विज्ञापन

विजिलेंस की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। योजना के तहत नरेंद्र को 20 हजार रुपये देकर एक्साइज इंस्पेक्टर वीरेंद्र के पास भेजा गया। जैसे ही नरेंद्र ने इंस्पेक्टर वीरेंद्र को रुपये दिए, विजिलेंस की टीम ने दबिश देकर उसे काबू कर लिया। आरोपी वीरेंद्र के पास से नोट बरामद कर गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस ने नरेंद्र की शिकायत पर आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया। पंचकूला विजिलेंस इंस्पेक्टर ने बताया कि एक्साइज इंस्पेक्टर वीरेंद्र को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब ठेकों की एवज पर ठेकेदार से रुपये मांग रहा था। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed