{"_id":"67ec350b5002a374de0ab754","slug":"excavation-work-started-to-bring-saraswati-to-earth-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-135489-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सरस्वती को धरा पर लाने के लिए खोदाई का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सरस्वती को धरा पर लाने के लिए खोदाई का काम शुरू
Wed, 02 Apr 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। विलुप्त हो चुकी सरस्वती नदी को धरा पर लाने के लिए सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच ने सरस्वती बांध परियोजना को अमलीजामा पहनाने को लेकर मंगलवार को सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। किरमिच ने कहा कि सरस्वती नदी का रिजर्व वायर गांव छलौर,रामपुर हेड़ियान व रामपुर में खुदाई का कार्य शुरू हो चुका है।
योजना के अनुसार बांध व बैराज के कार्य का टेंडर अंतिम वर्क तक पहुंच चुका है। बैराज के कार्य के लिए टेस्टिंग चल रही है। किरमिच ने कहा कि गांव में नोटिफिकेशन करके कई जगह पाइप लाइन से भी पानी के उपयोग करने की योजना बनाई गई है। गांव रुलाहेड़ी में सरस्वती के पानी का प्रयोग किस प्रकार से कर सकते है किसानों को बाढ़ से किस प्रकार से बचाया जा सकता है।
बाढ़ के पानी को किस प्रकार से सरस्वती व रिजर्व वायर में प्रयोग कर सकते हैं। इस बारे में विचार विमर्श किया गया। साथ जिन गांवों में किसानों की जमीन से सरस्वती खुदाई की जानी है उन किसानों से बात अंतिम चरण में है जल्द ही इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस मौके पर सरस्वती बोर्ड के एसडीओ सतीश नलैन, जेई रविंद्र, एसडीओ धर्मपाल, कानूनगो गुरबख्श सिंह व सदस्य ऋषिपाल जुड्डा आदि मौजूद रहे।