फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ex-soldier shot himself killed, death

पूर्व सैनिक ने खुद को मारी गोली, मौत

Fri, 13 Jun 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Fri, 13 Jun 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
बैंक कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक सतविंद्र सिंह (38) ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी लाइसेंसी बंदूक से स्वयं को गोली मार ली।
विज्ञापन


घटना के समय वह घर पर अकेला था। उनकी पत्नी सीआरपीएफ में सैनिक है और फिलहाल दिल्ली में तैनात है। घटना के बाद पुलिस ने शव और बंदूक को कब्जे में ले लिया और सूचना दिल्ली में रह रही मृतक की पत्नी को दी।
मोती बाग कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने गांधी नगर चौकी पुलिस को बताया कि वीरवार को वह बैंक कॉलोनी निवासी अपने साले सतविंद्र सिंह से मिलने आया था।

जब वह कमरे में पहुंचा तो सतविंद्र सिंह चारपाई पर मृत पड़ा था और पास में ही उसकी लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी। विजय ने बताया कि सतविंद्र सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त था और अपने बेटा-बेटी के साथ रहता था। उनकी पत्नी प्रेमलता छुट्टी में घर आया करती थी।
विज्ञापन


बुधवार रात को सतविंद्र सिंह अत्यधिक शराब के नशे में था, जिस कारण वीरवार अल सुबह उसने स्वयं को गोली मार ली। पुलिस ने विजय कुमार के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से मिला सुइसाइड नोट
पुलिस को मौके से सुइसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि वह (सतविंद्र) अपनी पत्नी से आखिरी बार बात करना चाहता था। उसने फोन किया लेकिन पत्नी ने फोन नहीं उठाया। नोट में किसी को भी घटना का जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।

फोन पर किया जीजा को आखिरी सलाम
मृतक के जीजा गनौली निवासी राज बलबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि सतविंद्र सिंह ने उसे वीरवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे फोन किया था। फोन पर सतविंद्र ने कहा कि जीजा जी मेरी आखिरी सतश्री अकाल ले लो। जब इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि वह परेशान है, जिस कारण वह सारी रात शराब पीता रहा। राज बलबीर सिंह ने बताया कि उसने सतविंद्र सिंह को समझाया और कहा कि अभी वह सो जाए सुबह आराम से बैठकर बात करेंगे। इस पर वह राजी भी हो गया था। राज बलबीर सिंह ने बताया कि उसने अपने मोती बाग निवासी साढ़ू विजय सिंह को फोन कर सतविंद्र के बारे में बताया। उसने विजय को सतविंद्र से मिलकर समझाने की बात की। इस पर विजय वीरवार सुबह सतविंद्र का हालचाल लेने उसके घर पहुंचा और उसे मृत पाया।

पंद्रह दिन पहले ही छोड़ी थी नौकरी
सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद सतविंद्र सिंह ने सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड के पद पर नौकरी की थी। उसकी ड्यूटी एटीएम की सुरक्षा में लगाई गई थी। लगभग 15 दिन पहले ही सतविंद्र सिंह ने बिना किसी कारण के नौकरी छोड़ दी थी। नौकरी छोड़ने के बाद से वह बच्चों के साथ घर पर ही रहता था।


सीन ऑफ क्राइम के साथ पहुंचे डीएसपी
घटना के बाद यमुनानगर के डीएसपी सुरेश कौशिक ने थाना फर्कपुर प्रभारी और सीन ऑफ क्राइम के साथ घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस को घटना स्थल से शव के पास एक डबल फायरल बंदूक बरामद हुई है। वहीं पास में ही चली हुई गोली का खोल भी पड़ा मिला। सीन ऑफ क्राइम टीम ने, खोल बंदूक व अन्य वस्तुएं कब्जे में ले ली। गांधी नगर इंचार्ज ने बताया कि मृतक के शरीर से कुछ दूरी पर ही उसका मोबाइल फोन गिरा पड़ा मिला। वहीं मृतक के जीजा ने भी फोन पर संपर्क होने की बात कही। इस आधार पर पुलिस मृतक के मोबाइल फोन नंबर की डिटेल खंगालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed