फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   EVMs under three-tier security cover, CCTV surveillance

Yamuna Nagar News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में ईवीएम, सीसीटीवी से निगरानी

Mon, 07 Oct 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
EVMs under three-tier security cover, CCTV surveillance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मतदान के बाद ईवीएम को आईटीआई परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा लगाया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है राजनीति दलों के समर्थक भी स्ट्रांग रूम पर नजर बनाए हैं। डीसी कैप्टन मनोज कुमार व एसपी गंगाराम पूनिया ने शनिवार को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विधानसभा चुनाव प्रक्रिया में शनिवार को मतदान हुआ। मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया। देर रात तक ईवीएम जमा करने का काम चलता रहा। इसके बाद ईवीएम जमा कर स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही केंद्रीय पुलिस बल और हरियाणा पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। साथ ही जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर 24 घंटे फोर्स तैनात रहेगी। डीसी और एसपी ने भी स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में किसी भी व्यक्ति की एंट्री नहीं होगी। कंट्रोल रूम के बाहर तीन शिफ्टों में अलग-अलग सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को स्ट्रांग रूम में एंट्री नहीं दी जाएगी। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए समय समय पर अधिकारियों की टीमें भी निरीक्षण करेंगी। खास बात यह है कि किस अधिकारी ने किस समय निरीक्षण किया इसका भी पूरा ब्यौरा रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। यहां तक की डीसी व एसपी की भी एंट्री की जा रही है।



स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए अलग-अलग टीम लगाई गई हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डयूटी पर लापरवाही होने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed