फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Everybody must vote to ensure 100% voting

Yamuna Nagar News: शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी जरूर डालें वोट

Sun, 02 Mar 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Everybody must vote to ensure 100% voting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आज नगर निगम यमुनानगर की नई सरकार चुनने के लिए मतदान होगा। वोट सभी मतदाताओं को डालनी चाहिए। परंतु ऐसे लोग भी हैं जो घर के पास बूथ बना होने के बावजूद वोट डालने की जहमत नहीं उठाते। जिस वजह से हर बार मतदान प्रतिशत घटता जा रहा है। शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए जिले के अधिकारियों व समाजसेवियों ने लोगों से चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की है।
कृष्णा कॉलोनी व जीवन ज्योति जन कल्याण एसोसिएशन के पूर्व प्रधान नंदलाल शर्मा ने कहा कि मतदान सभी मतदाताओं का अधिकार है और सभी मतदाताओं को मतदान जरूर करना चाहिए, ताकि लोकतंत्र के स्तंभ को मजबूत बनाया जा सके। प्रत्येक मतदाता को सजग रहते हुए मनचाहे प्रत्याशी को वोट देना चाहिए।
विज्ञापन


अधिवक्ता विजय चौधरी ने कहा कि मतदान करना हम सब की जिम्मेदारी और दायित्व भी है। नौजवान युवक व युवतियां जिन्होंने पहली बार वोट बनवाई है, उन्हें अपना हर काम छोड़कर पहले मतदान करना चाहिए। मेरी अपील है ऐसे नवयुवकों से कि इस अवसर बिल्कुल भी न गंवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी नवीन आहूजा का कहना है कि मतदाता मत का सही प्रयोग कर शहर की सरकार को चुनता है। बहुत से लोग मतदान के दिन छुट्टी का भरपूर फायदा उठाते हैं, यह गलत है। प्रत्येक मतदाता को सजग रहते हुए अपने मनचाहे प्रत्याशी को वोट कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए।

उद्योगपति अंकुर जैन ने कहा कि हमें देशहित में मतदान जरूर करना चाहिए ताकि लोकतंत्र के स्तंभ को मजबूत बनाया जा सके। प्रत्येक मतदाता को सजग रहते हुए अपने मनचाहे प्रत्याशी को वोट देना चाहिए।

डिप्टी सिविल सर्जन दिव्या मंगला ने कहा कि मतदान करना हम सब की जिम्मेदारी और ड्यूटी भी है। नौजवान युवक व युवतियां जिन्होंने पहली बार वोट बनवाई है, उन्हें अपना हर काम छोड़कर पहले मतदान करना चाहिए। मेरी अपील है ऐसे नवयुवकों से कि इस अवसर कतई भी न गंवाएं।

डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि वह पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है, क्योंकि अभी तक कभी चुनाव में वोट डालने का मौका नहीं मिला होगा। युवाओं को परिवार के सदस्य भी मतदान का महत्व समझा रहें हैं।

जिला बागवानी अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि अभी विस चुनाव में जिन मतदाताओं को मतदान करने का मौका नहीं मिला उन युवाओं के लिए यह अवसर किसी पर्व से कम नहीं होगा, जिसका वह बड़े उत्साह से इंतजार कर रहे थे।

एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल ने कहा कि सभी युवा मतदाताओं के वोट बन चुके होंगे। जिस भी मतदाता ने अभी तक एक भी किसी चुनाव में वोट डालने का मौका नहीं मिला। अब नगर निगम निकाय चुनाव में वोट डाल सकते हैं।

नगर निगम कमिश्नर आयुष सिन्हा ने कहा कि वोट करने के लिए देरी न करें और सबसे पहले देश हित और समाज के उत्थान व उद्धार के लिए वोट जरूर करें और अन्य लोगों को भी मतदान प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।


जिला युवा अधिकारी ओंकार स्वामी ने बताया कि लोस, विस व नगर निगम निकाय चुनाव करने का मौका पांच साल बाद आता है, जिसमें शहर की सरकार को चुना जाता है। युवा भी चुनाव में वोट करने का बड़े उत्साह से इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed