फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Every city resident should give citizen feedback for good rank: Dr. Vijay Pal Yadav

अच्छे रैंक के लिए हर शहरवासी दें सिटीजन फीडबैक : डा. विजय पाल यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Every city resident should give citizen feedback for good rank: Dr. Vijay Pal Yadav

विज्ञापन
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंकिंग के लिए निगम द्वारा विभिन्न गतिविधियों की जा रही है। जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, प्रतियोगिताएं, वाल पेंटिंग, डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक करने समेत विभिन्न तरीकों से शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अब निगम द्वारा लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छे नंबर के लिए ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने स्वच्छ सर्वेक्षण में जुटी टीम व सक्षम कर्मियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कर्मचारियों को समझाया कि सिटीजन फीडबैक के लिए डोर टू डोर घर-घर जाकर व जागरूकता कार्यक्रम कर शहरवासियों से सकारात्मक सिटीजन फीडबैक देने के लिए जागरूक करें और उन्हें स्वच्छ भारत मिशन शहरी पोर्टल पर ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक फॉर्म भरने की जानकारी दी। उन्होंने हर कर्मी को रोजाना 50 से अधिक लोगों के सिटीजन फीडबैक फार्म भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने कहा कि निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक दिलाने को लेकर निगम द्वारा विभिन्न गतिविधियों की जा रही है। सफाई कार्याें में तेजी लाई गई है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को वेस्ट से बेस्ट बनाने, पार्कों में कंपोस्ट पिट, ट्रिपल आर सेंटर, एमआरएफ सेंटर, डोर टू डोर कचरा उठान व अन्य कार्य बेहतर किए जा रहे हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक के भी नंबर है। जितने ज्यादा सिटीजन फीडबैक देंगे। उतने अधिक अंक निगम को मिलेंगे और अच्छा रैंक होगा। उन्होंने नगर वासियों को अधिक से अधिक सिटीजन फीडबैक देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी निवासी स्वच्छ भारत मिशन अर्बन की साइट पर जाकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अपनी सकारात्मक फीडबैक दें। फीडबैक देने के लिए सबसे पहले गूगल में https://sbmurban.org/feedback लिंक को ओपन करें। गेट स्टार्ट का बटन दबाएं। अपना मोबाइल नंबर, जिले व शहर का नाम डाले। इसके पश्चात भाषा का चुनाव करके पूछे गए 10 प्रश्नों का सही जवाब दें। अंत में ओटीपी भरकर सिटीजन फीडबैक फॉर्म की प्रक्रिया को पूरा करे। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि यमुनानगर-जगाधरी आपका अपना शहर है। इसे सुंदर, साफ व स्वच्छ बनाने में निगम का सहयोग करें। खुले में गंदगी न फैलाएं। निगम के वाहनों को सूखा व गीला कचरा अलग अलग करके दें। पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें। सामान लाने के लिए घर से कपड़े का थैला ले जाए। वेस्ट सामान से बेहतर चीजें बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed