{"_id":"683ca47f25d5f3fd7a07c98d","slug":"even-after-one-and-a-half-month-of-starting-the-sports-nursery-there-are-no-facilities-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-138640-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खेल नर्सरी शुरू होने के डेढ़ माह में बाद भी सुविधाएं नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खेल नर्सरी शुरू होने के डेढ़ माह में बाद भी सुविधाएं नहीं
Mon, 02 Jun 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। खेल नर्सरी शुरू होने के करीब डेढ़ माह में भी गांव तिगरा के मैदान में जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। यहां चहारदिवारी, पेयजल, शौचालय व स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं का अभाव है। इससे मैदान में रोज सुबह-शाम अभ्यास के लिए आ रहे खेल नर्सरी सहित अन्य खिलाड़ी दिक्कतों से दो-चार हो रहे हैं।
गांव तिगरा में खेल विभाग ने पंचायत के सहयोग से गत 11 अप्रैल से एथलेटिक्स की खेल नर्सरी शुरू की। यह सौगात मिलने से तिगरा सहित आसपास के गांवों के किशोर व युवा वर्ग सहित ग्रामीणों को खुशी हुई। साथ ही इस बात का मलाल भी है कि जिस खेल मैदान में खेल नर्सरी शुरू हुई, वहां मूलभूत सुविधाएं पूरी नहीं हैं। इन सुविधाओं के अभाव में खेल नर्सरी सहित अन्य खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सन्नी, बंटी, जस्सी ने कहा कि खेल मैदान में जिला प्रशासन की ओर से जरूरी सुविधा जल्द मिलनी चाहिए, जिससे यहां रोज सुबह-शाम आने वाले खिलाड़ियों को अभ्यास के समय परेशानी न हो। इस समय काफी गर्मी है, इसलिए पेयजल की सही सुविधा होनी चाहिए। साथ ही लड़के-लड़कियों के अलग-अलग शौचालय हों।
विज्ञापन
कोच सोम शर्मा ने बताया कि खेल मैदान की चहारदीवारी पूरी नहीं है। साथ ही पेयजल सुविधा के नाम पर हैंडपंप है। शौचालय भी नहीं है। शाम बाद रोशनी के लिए सिर्फ एक ही लाइट है। नर्सरी के खिलाडियों की सुविधा के लिए मैदान की चहारदीवारी कराने सहित यहां पेयजल, शौचालय, स्ट्रीट लाइट सहित इंडोर हाल व रेस्ट व चेंजिंग रूम की सुविधा दी जानी चाहिए, जिससे खिलाड़ियों का खेल नर्सरी के प्रति रुझान बढ़े।
खेल मैदान की चहारदीवारी पूरी कराने सहित गेट, शौचालय व अन्य निर्माण कार्यों के लिए पंचायत की ओर से बीडीपीओ को पत्र लिखा गया है। पूरा प्रयास रहेगा कि खेल मैदान में खिलाड़ियों को जो जरूरी सुविधाएं चाहिए, वह जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएं। - कमल राणा, सरपंच प्रतिनिधि, तिगरा।