फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Even after four months the street work is incomplete, people are angry

Yamuna Nagar News: चार माह बाद भी गली का काम अधूरा, लोग खफा

Mon, 10 Jun 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Jun 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Even after four months the street work is incomplete, people are angry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड 16 में राजा गार्डन के लोगों के लिए कॉलोनी में चल रहा विकास कार्य मुसीबत बन गया है। राजा गार्डन की मुख्य गली का काम चार माह से चल रहा है। काम इतनी धीमी गति से चल रहा है कि लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग अपने वाहन लेकर न बाहर जा सकते हैं और न ही लौट सकते हैं।
कॉलोनी के लोग कई बार इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। एक बार फिर लोगों ने यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व डीसी कैप्टन मनोज कुमार को शिकायत भेज कर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

राजा गार्डन निवासी मोहनलाल, आजिम, मंदीप सिंह, रघु लाल बृजमोहन, चेतन सिंह, मीनू बाला, मीरा, करूणा, मार्टिन, हंसराज, मनीष कुमार, रिशिपाल, गगनदीप सिंह, शंशाक भट्ट व मोनू ने बताया कि राजा गार्डन में मुख्य गली का सड़क निर्माण कार्य की करीब 37 लाख रुपये की ग्रांट से किया जा रहा है। करीब चार माह पहले कॉलोनी में काम शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पानी की निकासी के लिए जो पाइप दबाया गया था वह भी ऐसे ही अधर में छोड़ दिया गया था। गली खोद दिए जाने से लोगों का कहीं आना जाना दूभर हो गया था। अब मुख्य गली को बनाने के लिए इस उखाड़ कर छोड़ दिया है। मौके पर न तो मिस्त्री आता है और न ही मजदूर। यहां तक की नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी भी कभी मौके का निरीक्षण करने नहीं आए।
शुरुआती दिनों में जेसीबी मशीन द्वारा पाइप डालने के लिए खोदाई की गई जिसमें सभी घरों की पाइपलाइन व सीवरेज लाइन व होदी तोड़ दी गई। उसे भी लोगों ने अपने स्तर पर ही रुपये खर्च कर ठीक कराया था। लोगों ने बताया कि राजा गार्डन के साथ बाबा कॉलोनी, जोगिंद्र नगर, तारापुरी कॉलोनी, विष्णु नगर, गांधीनगर, हीरा नगर समेत कई कॉलोनियां लगती हैं।
मुख्य गली ज्यादा चौड़ी होने के कारण सभी स्कूल बस, स्कूल वैन व अन्य वाहन यहीं से गुजरते हैं। परंतु गली का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण सभी कॉलोनी के लोग बहुत परेशान हो गए हैं। आने वाले दिनों में यह परेशानी और बढ़ सकती है क्योंकि जून के आखरी सप्ताह में वर्षा के दिन शुरू हो जाएंगे।

लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी कार्यों को लटका कर न केवल जनता को परेशान कर रहे हैं बल्कि सरकार की छवि को भी जानबूझ कर खराब कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि गली का निर्माण कार्य तेजी से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed