फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Even after 24 hours, police remained empty handed in the robbery of Rs 15 lakh from factory owners in broad daylight.

Yamuna Nagar News: फैक्ट्री मालिकों से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट में 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Even after 24 hours, police remained empty handed in the robbery of Rs 15 lakh from factory owners in broad daylight.

विज्ञापन

जगाधरी। तिरुपति बालाजी प्लाईवुड फैक्टरी के मालिक दो भाइयों से रिवाल्वर के बल पर 15 लाख रुपये, सोने की चेन व आईफोन लूटने के आरोपियों को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। मंगलवार को बदमाशों द्वारा लूटा गया दूसरा मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया। यह मोबाइल भी बदमाशों ने सड़क किनारे फेंका हुआ था। मामले की जांच के लिए सीआईए और सदर जगाधरी समेत पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें फैक्टरी की ओर आने व जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।
विदित हो कि खारवन रोड पर इंदिरा मार्केट छोटी लाइन निवासी अचित गोयल और अनुज गोयल की तिरुपति बालाजी प्लाईवुड फैक्टरी है। सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे दोनों भाई फैक्टरी में थे। तभी चार बदमाश उनके केबिन में रिवाल्वर सहित आ धमके। बदमाशों ने उनकी कनपटी पर रिवाल्वर तान कर उनसे 15 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग ले लिया। इस दौरान बदमाशों ने अनुज गोयल के गले से सोने की चेन और दोनों भाइयों के आईफोन भी लूट लिए। इसके बाद बोलेरो गाड़ी से फरार होते समय बदमाशों ने लूटे गए दोनों मोबाइल अलग-अलग जगह पर फेंक दिए थे। एक मोबाइल वारदात के कुछ समय बाद ही बरामद कर लिया गया था, जबकि दूसरे मोबाइल पर घंटी जा रही थी। ऐसे में लोकेशन के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने दूसरा मोबाइल भी सड़क किनारे से बरामद कर लिया है। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही राहगीरों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा फैक्ट्री के मजदूरों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। आशंका जताई जा रही है कि लूट की वारदात के बाद बदमाश हिमाचल प्रदेश की ओर फरार हो गए हैं, हालांकि पुलिस को बदमाशों का कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन



वर्जन

बदमाशों द्वारा लूटा गया दूसरा मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुसुम, एसएचओ, थाना सदर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed