फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Equipment burnt due to short circuit in clothes showroom

Yamuna Nagar News: कपड़े के शोरूम में शार्ट सर्किट से जले उपकरण

Wed, 18 Jun 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Equipment burnt due to short circuit in clothes showroom
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के गोबिंदपुरी रोड स्थित मैडेम कैमला कपड़े के शोरूम में मंगलवार सुबह बिजली के उपकरणों में आग लग गई। आग लगने से शोरूम के अंदर धुआं फैल गया। आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग अपने आप ही बुझ गई।
कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह शोरूम खोला था। तभी कर्मचारी अजय ने तीसरे मंजिल में धुआं उठते देखा। ऊपर कोई रोशनदान न होने से सारा धुआं नीचे तक फैल गया। कर्मचारियों ने फोन करके दमकल कर्मचारियों को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। धुआं इतना ज्यादा था कि कर्मचारी तीसरी मंजिल पर नहीं जा सके। धुएं की वजह से उनका दम घुटने लगा।
विज्ञापन

इस पर वह साथ लगते दूसरे शोरूम से तीसरी मंजिल पर गए। परंतु जिस कमरे में आग लगी थी वह अंदर से बंद था। दमकल कर्मचारियों ने पहले हथोड़े से दीवार तोड़नी चाही लेकिन वह नहीं टूटी। इसके बाद हथोड़े व गुदाले से दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया। कर्मचारियों को इसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब दरवाजा टूटा तो पाया कि कमरे के अंदर लगे बिजली के उपकरणों में आग लगी थी। तारों में लगी आग अपने आप बुझ गई थी। दमकल कर्मचारियों ने बताया कि जांच करने पर पाया कि शोरूम में आग से निपटने का कोई प्रबंध नहीं था। यह बड़ी लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed