फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Equipment burnt due to lightning in Khurdi village

Yamuna Nagar News: खुर्दी गांव में बिजली गिरने से जले उपकरण

Sun, 03 Mar 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 03 Mar 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Equipment burnt due to lightning in Khurdi village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में शुक्रवार रात और शनिवार दिन में बारिश हुई। वहीं गांव खुर्दी में मोबाइल टावर पर बिजली गिर गई। इससे गांव के लोगों के बिजली के उपकरण और स्कूल के इनवर्टर सहित तमाम उपकरण जल गए। हालांकि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं मौसम विभाग ने दो दिन बारिश की संभावना जताई है।
बिजली गिरने से फ्रिज, टीवी, लाइट, गीजर, सहित अन्य हजारों रुपये के उपकरण खराब हो गए। गनीमत रही कि बिजली गिरने के दौरान टावर के आसपास कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता थ। वहीं शुक्रवार रात बारिश के बाद मौसम में भारी परिवर्तन देखने को मिला। बारिश के साथ तेज हवा चलने से सर्दी बढ़ गई। शनिवार को भी मौसम में इसका असर देखने को मिला।
विज्ञापन

सुबह आसमान घने काले बादलों से भर गया। तेज हवा के कारण कुछ देर बाद बादल छंट गए और हल्की धूप निकली। कुछ देर बाद फिर मौसम पलटा और बादल छाने गए। दोपहर तीन बजे घने काले बादलों के कारण दिन में अंधेरा छाने लगा और फिर तेज बारिश होने लगी। तेज हवा चलती रही। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक बूंदाबांदी जारी रही।इस दौरान करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। बूंदाबांदी व हवा से शाम को ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ गई। ऐसे में लोग जल्दी घरों में दुबक गए। लोगों के न होने से बाजार व शहर की सड़कें खाली नजर आई। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश की संभावना जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को भी बारिश की संभावना है। सोमवार को तेज हवा, गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
बारिश से गेहूं को फायदा : गोदारा
वहीं कृषि विशेषज्ञों ने इस बारिश का फायदा बताया है। जिला कृषि उपनिदेशक आत्मा राम गोदारा ने बताया कि इस बारिश से गेहूं, गन्ना सहित अन्य सभी फसलों को फायदा होगा। यदि इस दौरान ज्यादा बारिश या ओलावृष्टि होती है तो गेहूं को ज्यादा नुकसान होगा। खेतों में गेहूं की फसल लहलहा रही है। ऐसे में तेज बारिश व हवा चलने से गेहूं की बाली गिर जाएगी और दाना खराब हो जाएगा। इसके लिए किसानों को एडवाइजरी जारी की गई है।


जिले में औसतन दो एमएम बारिश

शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक जिले में दो औसतन एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं जगाधरी और बिलासपुर में तीन एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। छछरौली में एक एमएम, साढौरा में दो एमएम, प्रतापनगर में दो एमएम बारिश हुई। रादौर व सरस्वतीनगर में बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed