फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Entry of unauthorized person in counting center is prohibited

Yamuna Nagar News: मतगणना केंद्र में अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित

Wed, 12 Mar 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Entry of unauthorized person in counting center is prohibited
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। नगरपालिका चुनाव के तहत मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सामान्य पर्यवेक्षक डाॅ. सरिता मलिक ने मंगलवार को मतगणना केंद्र का दौरा किया और मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी व सुव्यवस्थित तरीके से क्रियांवित करने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने मतगणना केंद्र पर साफ-सफाई, प्रत्याशियों व एजेंटों के बैठने की व्यवस्था, मतगणना टेबलों, लाइट व अन्य व्यवस्थाओं बारे संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

सामान्य पर्यवेक्षक डा. सरिता मलिक ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रत्याशियों और एजेंटों के प्रवेश के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल पर अनावश्यक भीड़ न जुटे, इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।इस अवसर पर उन्होंने मतगणना के लिए मतगणना पार्टियों की रैंडमाइजेशन प्रक्रिया में भी भाग लिया। इस मौके पर एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed