यमुनानगर। हरियाणा सरकार में कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि जगाधरी के एल्युमिनियम यूटेंसिल मैनुफैक्चर एसोसिएशन ने हरियाणा कोरोना राहत फंड में एक लाख एक हजार रुपये का चैक राहत कोष में देकर मानवता का परिचय दिया है। कोरोना वायरस से लड़ाई में सामाजिक संस्थाओं के साथ बड़े पैमाने पर व्यवासायिक इकाइयों के लोग भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और आज उसी कड़ी के अंतर्गत एल्युमिनियम यूटेंसिल मैनूफैक्चर एसोसिएशन ने अपने सदस्यों के एक लाख एक हजार रुपये का चैक हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल को भेंट किया। इस मौके पर प्रधान पवन सोनी,सचिव प्रशांत गर्ग,समासेवी मनोज गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, राजेश बंसल,अनिल छाबड़ा,युवा भाजपा नेता निशचल चौधरी,तेजपाल शर्मा, निकुंज गर्ग व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।