{"_id":"6a46c2f6dfa792c9a2066b7b","slug":"enthusiasm-for-the-pilgrimage-to-baba-barfani-3500-registrations-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158851-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाबा बर्फानी के दर्शनों का उत्साह, 3,500 का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाबा बर्फानी के दर्शनों का उत्साह, 3,500 का पंजीकरण
Fri, 03 Jul 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पंजीकरण कराते भक्त। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर जिले के शिव भक्तों में इस बार भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। तीन जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के लिए अब तक जिले के करीब 3500 श्रद्धालु मेडिकल जांच और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं।
हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होने की तैयारी में जुटे हैं। कई श्रद्धालु ऐसे भी हैं, जो दस से अधिक बार अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। पहली बारजाने वाले श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है, ताकि ऊंचाई वाले क्षेत्र में यात्रा के दौरान किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो।
अस्पतालों में मेडिकल जांच कराने के लिए लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कुलदीप नगर निवासी शुभम ने बताया कि वह पहली बार बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जा रहे हैं। यात्रा को लेकर उनमें काफी उत्साह है और उन्हें विश्वास है कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से यात्रा सफल और मंगलमय होगी। वहीं शिव कॉलोनी कैंप निवासी दलीप सिंह ने कहा कि वह भी पहली बार यात्रा पर जा रहे हैं। उनका मानना है कि सच्चे मन से बाबा का स्मरण करने वाले श्रद्धालुओं की राह में आने वाली सभी बाधाएं स्वयं दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
यात्रा से पहले इंतजाम करके चलें : डॉ. दिव्या
कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने यात्रियों से अपील की कि यात्रा पर जाने से पहले पूरी स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं और चिकित्सकों की सलाह का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को हृदय रोग, अस्थमा, उच्च रक्तचाप या अन्य गंभीर बीमारियां हैं, वे यात्रा से पहले विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें। यात्रा के दौरान पर्याप्त गर्म कपड़े, आवश्यक दवाइयां, पानी और ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थ साथ रखें। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में धीरे-धीरे चलें, पर्याप्त आराम करें और किसी भी प्रकार की तबीयत खराब होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें। उन्होंने कहा कि सावधानी और अनुशासन के साथ की गई यात्रा सुरक्षित और सुखद रहती है।