{"_id":"634480d350d3c923ac38df83","slug":"entering-the-house-two-miscreants-robbed-attacked-brother-and-sister-and-father-with-rod-when-they-protested-yamuna-nagar-news-knl1240393124","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दो बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर भाई-बहन और पिता पर रॉड से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर दो बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर भाई-बहन और पिता पर रॉड से किया हमला
विज्ञापन
फोटो - 23, 24, 25 व 26
- घर में घुसे दो बदमाशों ने की लूटपाट
- विरोध करने पर भाई-बहन और पिता पर रॉड से किया हमला
- घर से 70 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल और बाइक ले गए
- भाई-बहन की हालत गंभीर होने पर पीजीआई किया गया रेफर
- जगाधरी के अमादलपुर रोड स्थित विपिन कॉलोनी में अज्ञात युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
- पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर किया केस दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी के अमादलपुर रोड स्थित विपिन कॉलोनी दो बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर से 70 हजार रुपये, मोबाइल व बाइक लूट ली। जब भाई-बहन ने विरोध किया तो बदमाशों ने रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बाद में जब उनके पिता ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उसे भी रॉड से पीटकर बदमाशों ने घायल कर दिया। जिससे तीनों घायल हो गए। खून से लथपथ तीनों घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से भाई-बहन की हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर एसपी मोहित हांडा पुलिस की कई टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। इस दौरान पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया। जिसमें गढ़ी मोड़ के पास बाइक के कलपुर्जे व मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमादलपुर रोड विपिन कॉलोनी (विपिन के बाग) निवासी तारावती ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास दो लड़के व एक लड़की है। बड़ा लड़का राजकुमार शादीशुदा है। इसके अलावा छोटा लड़का अमित व लड़की मंजू अविवाहित है। रविवार की रात को वह और उसका पति रमेश कुमार ऊपर वाले कमरे में सो रहे थे। उसका बेटा राजकुमार व पुत्रवधु पूजा नीचे एक कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में उसका छोटा बेटा अमित व बेटी मंजू सो रही थी। रात करीब साढ़े तीन बजे उसे अपनी बेटी मंजू की चीख सुनी। बेटी की चीख सुनकर वो और उसका पति रमेश तुरंत नीचे आए। उन्होंने देखा कि दो युवक घर में खड़ी स्कूटी को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। घर का दरवाजा खुला हुआ था। घर के अंदर खड़ी बाइक भी गायब थी। जब उसके पति ने आरोपी युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो वे उसके पति को धक्का देकर घर से बाहर भाग गए। जब वे बेटे के कमरे में गए तो वहां उसका बेटा अमित व बेटी मंजू खून से लथपथ अवस्था में पड़े चिल्ला रहे थे। दोनों के सिर से खून निकल रहा था। उनके सिर में गहरी चोट लगी हुई थी। कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी। जांच करने पर अलमारी में रखे 70 हजार रुपये व उसके बेटे अमित का मोबाइल भी गायब था। जब वे कमरे से बाहर गए तो उन्होंने देखा कि बदमाशों ने बड़े बेटे राजकुमार के कमरे का बाहर से कुंडा लगाया हुआ था। उन्होंने उनका कुंडा बाहर से खोला। तारावती ने बताया कि बदमाश छत के रास्ते उसके घर में घुसे और उसके बेटे व बेटी से मारपीट कर 70 हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ली। जब उसके पति ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया।
सर्चिंग अभियान में गढ़ी मोड़ पर मिले लूटी गई बाइक के कलपुर्जे और मोबाइल
विपिन कॉलोनी में हुई वारदात का पता लगने ही एसपी मोहित हांडा, डीएसपी प्रमोद, थाना शहर जगाधरी प्रभारी नसीब सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे घर की जांच की। इसके बाद पुलिस ने आसपास क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान चलाया। पुलिस ने पूरे एरिया में छानबीन की। कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश भी दी गई। सर्चिंग अभियान के दौरान चनेटी रोड के गढ़ी मोड़ पर लूटी गई बाइक के पार्ट्स व मोबाइल पुलिस को मिले। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने गांव गढ़ी में भी कई घरों में जाकर जांच की। लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन
जगाधरी में चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
बताया जा रहा है कि इन बदमाशों ने इससे पहले जगाधरी में भी चोरी की वारदात की। यहां चोरों ने ललित कांबोज के घर से मोबाइल चोरी किए। इस दौरान दोनों बदमाश घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस ने इस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। फुटेज के आधार पर ही पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बूड़िया गेट चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह का कहना है कि मामले की सूचना मिलते ही वे मौके पर गए थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवकों पर आईपीसी की धारा 459 के तहत केस दर्ज कर लिया है। युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।