फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Entering Government College Radaur, two youths opened fire in the air, Yamunanagar

सरकारी कॉलेज रादौर में घुसकर दो युवकों ने किए चार हवाई फायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Entering Government College Radaur, two youths opened fire in the air, Yamunanagar
वारदात के बाद कॉलेज पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। छात्रसंघ चुनाव से पहले मंगलवार को रादौर के सरकारी कॉलेज के परिसर में घुसकर दो युवकों ने चार हवाई फायर कर दिए। फायरिंग करने के दोनों फरार हो गए। जाते समय युवक तीन गोलियों के खोल अपने साथ ले गए। एक खोल मौके पर पहुंची रादौर थाना पुलिस को मिला। पूरा घटनाक्रम कॉलेज में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल संजीव गांधी की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
रादौर के सरकारी कॉलेज में तैनात सुरक्षा कर्मचारी साहिल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे वह ड्यूटी पर था। इसी दौरान 10 बजकर 12 मिनट पर सफेद रंग की एक कार गेट के सामने आकर रुकी। कार से दो युवक उतरे और सीधा कॉलेज परिसर के अंदर घुस आए। एक युवक के पास पिस्टल थी तथा दूसरे के पास दोनाली थी।
विज्ञापन

दोनों युवकों ने दो-दो हवाई फायर किए। इसी दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी कॉलेज में आ जा रहे थे। फायर होने से वह घबरा गए। फायरिंग करने के बाद दोनों युवक कार में सवार फरार हो गए। इसके बाद उसने कॉलेज स्टॉफ को सूचना दी। इसके बाद परिसर में लदे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया, जिसमें युवक हवाई फायर करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव होने है। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से कॉलेज में रैली की जाने वाली थी, इसी दौरान यह घटना हो गई। प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया कि हवाई फायर करने वाले युवक गांव अलाहर के हैं। पुलिस ने गांव अलाहर जाकर आरोपियों की पकड़ने के लिए दबिश दी। युवकों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज से छात्रा का हुआ था अपहरण
करीब चार वर्ष पहले सरकारी कॉलेज में कक्षाएं शुरू की गई हैं। तब से कई बार कॉलेज में छात्रों के बीच आपसी झड़प की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। कुछ महीनों पहले सरकारी कॉलेज के पास से कुछ लोगों ने एक छात्रा का कार से अपहरण कर लिया था। रादौर पुलिस ने अगले दिन छात्रा को अपहरणकर्ताओं से मुक्त करवाया था।

कॉलेज परिसर में 10 बजकर 12 मिनट पर युवकों ने हवाई फायर किए हैं। 10 बजकर 45 मिनट पर कंट्रोल रूम से वारदात की सूचना मिली थी। 10 बजकर 49 मिनट पर पुलिस की 112 नंबर गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौके से गोली का एक खोल बरामद किया है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रघुबीर सिंह, इंस्पेक्टर, रादौर थाना।

फायर करने के बाद गेट से वापस जाते दोनों युवक। संवाद

फायर करने के बाद गेट से वापस जाते दोनों युवक। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

कॉलेज गेट के पास पिस्टल से हवाई फायर करता युवक।  संवाद

कॉलेज गेट के पास पिस्टल से हवाई फायर करता युवक। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

फायरिंग की घटना के बाद कॉलेज परिसर में पसरा सन्नाटा।

फायरिंग की घटना के बाद कॉलेज परिसर में पसरा सन्नाटा।- फोटो : Yamuna Nagar

कॉलेज परिसर में मिला गोली का खोल।  संवाद

कॉलेज परिसर में मिला गोली का खोल। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed