{"_id":"66ee3a718e4d9b0fa4021529","slug":"entered-the-house-beat-up-the-woman-even-threw-bricks-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-125644-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, ईंटें भी फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, ईंटें भी फेंकी
Sat, 21 Sep 2024 08:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:46 AM IST
विज्ञापन
जठलाना। खजूरी गांव में घर में घुसकर मारपीट करने और ईंटे फेंकने के आरोप में जठलाना पुलिस ने गांव के ही विशाल उर्फ सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
खजूरी निवासी बबली ने बताया कि आरोपी विशाल शरारती किस्म का है। वह अकसर उनके घर में घुस कर उसके साथ गाली गलौच करता है। वीरवार को वह घर का काम कर रही थी। तभी आरोपी उनके घर में घुस गया और उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने बाहर जाकर उनके घर में ईंटें बरसानी शुरू कर दी। परिवार के सदस्यों ने बड़ी मुश्किल से खुद को बचाया। शोर सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।