फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Entered the house and beat him up, threatened in the name of gangster

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर मारपीट, गैंगस्टर के नाम की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat him up, threatened in the name of gangster
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सुंदर नगर काॅलोनी निवासी एक युवती ने कुछ युवकों पर घर में घुसकर पिता के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी युवक उनके परिवार को बार-बार धमकी दे रहे हैं। युवक यह कह कर धमकाते हैं कि उनके गैंगस्टर्स के साथ संबंध है।
काॅलोनी निवासी स्वाति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करतीं है। जबकि, उसके माता-पिता यमुनानगर में ही रहते हैं। उनके घर के पास साहिल कौशल नाम का युवक अपना मकान बना रहा था। युवक ने इसके लिए मदद मांगी थी। जिसके बाद उसे अपने घर से बिजली पानी की सुविधा उपलब्ध करा दी थी। बाद में पता लगा कि आरोपी की हरकतें गलत है। इससे उसे पिता और मां ने संपर्क कम कर दिया। बाद में आरोपी किसी राघव नाम के युवक से धमकी दिलवाने लगा।
विज्ञापन

आरोपी ने धमकी दी सरकारी अफसर का ड्राइवर उनके साथ रहता है जिस कारण उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यही रहीं आरोपियों ने 10 फरवरी को उनके घर में घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने गैंगस्टर्स का नाम लेकर धमकी दी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ थाना सेक्टर-17 रजत शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed