फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Enroll for the Youth Festival by November 2nd.

Yamuna Nagar News: युवा महोत्सव के लिए दो नवंबर तक कराएं नामांकन

Fri, 17 Oct 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Enroll for the Youth Festival by November 2nd.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिलास्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए आवेदन करने का युवा अब दो नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने युवा महोत्सव की तिथि बढ़ा दी है। विभाग ने 27 व 28 अक्तूबर को होने वाले महोत्सव की तिथि बढ़ा कर तीन व चार नवंबर कर दी है। जिले के 15 से 29 वर्ष के युवा दो नवंबर तक राजकीय आईटीआई में पंजीकरण करवा सकते हैं।
केंद्र सरकार की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसके लिए केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से जिलास्तर से राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव करवाया जाता है। इस बार दो दिवसीय जिलास्तरीय महोत्सव तीन व चार नवंबर को होगा। जिला विजेता प्रदेश और फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। जिले के युवा इसमें शामिल कुल दस विधाओं में अपनी प्रतिभा सकेंगे। इसमें 15 से 29 वर्ष के स्कूल, काॅलेज, प्रबंधन एवं तकनीकी, मेडिकल कॉलेज, बहुतकनीकी, इंजीनियरिंग, आईटीआई कॉलेज के विद्यार्थियों सहित नौकरीपेशा, व्यवसायी, उद्यमी, चिकित्सक, इंजीनियर, सरकारी विभाग के कर्मचारी युवा भी भाग ले सकते हैं। महोत्सव में कुल दस विधाओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इसमें समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, समूह लोक गीत, एकल लोक गीत, कहानी लेखन, कविता पाठ, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, विज्ञान मेला शामिल है। जिलास्तर पर महोत्सव करवाने को लेकर कमेटी बनाई गई है, जो इससे संबंधित निर्णय लेगी। इस कमेटी में डीसी अध्यक्ष होंगे और राजकीय आईटीआई के प्राचार्य नोडल अधिकारी और कमेटी के सचिव सदस्य रहेंगे। राजकीय आईटीआई के प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि लोक सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में कराई जाएगी। अन्य प्रतियोगिताएं आईटीआई के प्रांगण में होंगी। जिला स्तर पर समूह प्रतियोगिता में प्रथम 31,000, द्वितीय 21,000 और तृतीय स्थान पर 11,000 रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। एकल प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि प्रथम पर 3,100, द्वितीय पर 2,100 और तृतीय पर 1,100 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह प्रतियोगिता में अधिकतम 10 प्रतिभागी भी शामिल हो सकते हैं। महोत्सव में जिले के शहरी क्षेत्र के अलावा गांव सहित पार्श्व कलाकार भी पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड की कॉपी, बैंक पासबुक की कापी, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ फार्म भर कर जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed