{"_id":"686d68517ccaec06980bceaa","slug":"energize-your-memory-with-conscious-action-pawan-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-140476-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचेतन क्रिया से स्मरण शक्ति ऊर्जावान बनाएं : पवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचेतन क्रिया से स्मरण शक्ति ऊर्जावान बनाएं : पवन
Wed, 09 Jul 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यार्थियों के लिए अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मोटिवेशनल स्पीकर आचार्य पवन ने विद्यार्थियों को सचेतन क्रिया से स्मरण शक्ति को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि हमारे मस्तिष्क में इतनी दक्षता है कि वह ऊर्जा को संचित करता है और कोई समस्या आने पर उस ऊर्जा का उपयोग करता है, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हमारा दिमाग सदैव विश्राम की स्थिति में रहना चाहता है और सदैव आसान की तरफ आकर्षित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को ग्रेट शब्द का संपूर्ण अर्थ समझाया।
उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव दूर करके शारीरिक और मानसिक क्रियाओं का अभ्यास करवाया। प्रधानाचार्य सुमित जिंदल ने अतिथि महोदय का विद्यालय पधारने के लिए धन्यवाद किया तथा उनके द्वारा सिखाए गए पथ पर चलकर अपने जीवन में सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।