फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Encroachment was removed from the vegetable market and the garbage was cleaned

Yamuna Nagar News: सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटाकर साफ कराई गंदगी

Fri, 25 Jul 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Encroachment was removed from the vegetable market and the garbage was cleaned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम व मार्केट कमेटी की संयुक्त टीम ने सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटवाया। सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सड़क पर खड़ी रेहड़ियों को हटवाया और मंडी में जमा गंदगी को साफ कराया गया। रेहड़ी संचालकों ने सड़क पर रेहड़ियां खड़ी करने के साथ साथ फल व सब्जियां रखी हुई थी। जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। अनिल नैन ने रेहड़ी संचालकों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा सड़क पर रेहड़ी खड़ी की तो रेहड़ी जब्त करने के साथ चालान किया जाएगा।
अनिल नैन ने बताया कि मार्केट कमेटी सचिव मोहित बेरी ने उन्हें सूचना दी थी कि कुछ रेहड़ी संचालकों द्वारा आधी सड़क तक अपना सामान रखकर व रेहड़ियां खड़ी कर अतिक्रमण किया हुआ है। इसके अलावा रेहड़ी संचालकों द्वारा खुले में कचरा डाला जा रहा है। रेहड़ी संचालकों द्वारा कचरा डालने के लिए कूड़ेदान का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटाने के लिए सीएसआई अनिल नैन, मार्केट कमेटी सचिव मोहित बेरी के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया। देर शाम अचानक यह टीम सब्जी मंडी पहुंची। यहां कुछ रेहड़ी संचालकों द्वारा अपनी रेहड़ियां आधी सड़क तक खड़ी की हुई थी और सब्जी, फल व अन्य सामान रखा हुआ था। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। सीएसआई नैन ने बताया कि उनकी टीम ने सभी रेहड़ी संचालकों को सड़क से हटाकर अतिक्रमण हटाया। अधिकतर रेहड़ी संचालकों के पास कचरा डालने के लिए कूड़ेदान नहीं था। जिसके चलते रेहड़ी संचालकों द्वारा कचरा खुले में डालकर गंदगी फैलाई जा रही थी। उनकी टीम ने गंदगी को लोडर की मदद से साफ किया गया।
विज्ञापन

रेहड़ी संचालकों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण किया तो उनकी रेहड़ी व सामान जब्त किया जाएगा। साथ ही उनका चालान किया जाएगा। साथ ही सभी रेहड़ी संचालकों को डस्टबिन रखने के भी निर्देश दिए गए। कई जगह गंदगी मिली। सब्जी व फल विक्रेताओं द्वारा खुले में कचरा डाला जा रहा था। अधिकतर के पास डस्टबिन नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी रेहड़ी संचालकों को चेतावनी दी कि यदि अब कोई भी रेहड़ी संचालक बिना डस्टबिन के मिला और वह खुले में कचरा डालता मिला तो उसका चालान किया जाएगा। इसके अलावा यदि कोई भी फल व सब्जी विक्रेता प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करता मिला तो उसका भी चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed