फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   encroachment removed

Yamuna Nagar News: निगम ने रेलवे रोड से हटवाया अतिक्रमण, सामान किया जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
encroachment removed
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने सोमवार को रेलवे रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर रखा दुकानदार, रेहड़ी व फड़ी वालों का सामान भी जब्त किया। सड़कों पर दुकानदारों ने आधी सड़क पर सामान रख अतिक्रमण किया हुआ था। इससे जहां शहरवासियों को सड़क से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देश पर जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ते बनाए गए हैं। सोमवार को जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में बनी टीम ने शहीद भगत सिंह चौक से रेलवे स्टेशन चौक तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटवाया। टीम में एसआई सुशील कुमार, एएसआई सुमित लाठर, सुपरवाइजर रणबीर, राकेश तेजली व होमगार्ड के जवान शामिल थे। सड़क सुरक्षा को लेकर निगम की टीम सोमवार सुबह रेलवे रोड पर भगत सिंह चौक (फव्वारा चौक) के पास पहुंची और सड़क से अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया। दुकानदारों, रेहड़ी, फड़ी वालों ने यहां पर आधी सड़क तक सामान रखा हुआ था। जैसे ही निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो दुकानदारों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

टीम ने सड़क पर रखे सामान को उठाकर निगम की ट्राली व वाहन में लोड किया। निगम की कार्रवाई को देख दुकानदार स्वयं सामान उठाकर अंदर रखने लगे। निगम की टीम ने पहले शहीद भगत सिंह चौक से रेलवे स्टेशन चौक तक बाईं तरफ से अतिक्रमण हटाया। इसके बाद दाईं तरफ से सड़क पर रखे सामान को जब्त किया। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में फिर सड़क पर सामान रखा तो उसे जब्त किया जाएगा। सीएसआई सुनील दत्त ने कहा कि शहर की सड़कों पर कुछ दुकानदारों व स्ट्रीट वेंडर्स ने सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। इससे सड़कों पर जाम लगता है और आमजन को परेशानी होती है। सड़क पर जाम लगने से कई बार आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की सेवाएं प्रभावित होती हैं, इसलिए सभी दुकानदारों से अपील है कि वे सड़क पर सामान न रखकर दुकान के अंदर रखें। स्ट्रीट वेंडर्स भी सड़क पर रेहड़ी व फड़ी न लगाएं, ताकि आमजन को सड़क से निकलने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed