फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Enactment of the friendship with Sugriva in Rampura Colony

Yamuna Nagar News: रामपुरा कॉलोनी में सुग्रीव मित्रता का मंचन

Fri, 16 Oct 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Enactment of the friendship with Sugriva in Rampura Colony
रामपुरा कॉलोनी में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री हनुमान रामलीला क्लब रामपुरा कॉलोनी की ओर से श्रीराम पार्क में आयोजित रामलीला में बुधवार रात शबरी प्रेम, सुग्रीव मित्रता और बाली वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया।
रामलीला की शुरुआत शबरी प्रेम के प्रसंग से हुई। माता शबरी लंबे समय से भगवान श्रीराम के आगमन की प्रतीक्षा कर रही थीं। जब प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण उनकी कुटिया में पहुंचे तो शबरी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पूरे प्रेम और श्रद्धाभाव से प्रभु का स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। माता सीता की खोज के दौरान श्रीराम और सुग्रीव की भेंट होती है। दोनों एक-दूसरे की सहायता करने और अपने वचन का पालन करने का संकल्प लेते हैं। इसके पश्चात बाली और सुग्रीव के बीच संघर्ष तथा भगवान श्रीराम द्वारा बाली वध के प्रसंग का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला में भगवान श्रीराम की भूमिका मणि कौशल ने निभाई, जबकि लक्ष्मण के किरदार में अमित शर्मा नजर आए। पवन लूथरा ने बाली, गौरव शर्मा ने सुग्रीव, दैविक शर्मा ने अंगद, मणि ने तारा और राजीव शर्मा ने माता शबरी की भूमिका निभाई। सभी कलाकारों ने अपने किरदारों के अनुरूप अभिनय कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

रामलीला का आयोजन प्रधान लक्की शर्मा, सरपरस्त रोशन लाल कौशल, डायरेक्टर महेंद्र पाल शर्मा, कौशल राज सोढ़ी व सुरिंदर शर्मा, उपप्रधान स्वीटी शर्मा, कैशियर अमित शर्मा, मेकअप डायरेक्टर धनंजय कौशल व गौरव कौशल, स्टेज सचिव दीपक भोला व गगन भास्कर, सचिव चंद्र चावला और मीडिया प्रभारी लक्ष्य दत्ता के नेतृत्व में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed