फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Empty the sewerage tanker at STP: Dr. Yadav

एसटीपी पर खाली करें सीवरेज टैंकर : डॉ. यादव

Tue, 28 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Empty the sewerage tanker at STP: Dr. Yadav
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में शहर को सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दिलवाने के लिए अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सीवरेज टैंकर के रजिस्ट्रेशन जांचने और टैंकर को एसटीपी पर खाली करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने सभी पब्लिक टॉयलेट का दौरा कर उनकी कमियों को जल्द से जल्द ठीक करवाने और सफाई करवाने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम विंडो, जनसंवाद, आस पोर्टल, स्वच्छ सिटी और स्वच्छ हरियाणा मोबाइल एप पर आने वाली शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में शहर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग लाने के लिए सभी सफाई अधिकारी पूरी तरह सतर्क रहे। सभी सफाई निरीक्षक अपने अपने क्षेत्रों की सभी कॉलोनियों का दौरा करें। जहां गंदगी है, उसे साफ कराए। शहर में किसी भी स्थान पर कचरा जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हो, स्वच्छता एप समेत अन्य पोर्टल पर आने वाली हर शिकायत का समय पर निपटान हो। सार्वजनिक शौचालयों की जांच कर सफाई व्यवस्था ठीक करें।
जिन शौचालयों में कोई कमी है, उसे तुरंत दूर करें। बिना रजिस्ट्रेशन शहर में घूमने वाले सीवरेज टैंकर वाहन पर कार्रवाई करें। उनकी जांच करें। सीवरेज टैंकर केवल एसटीपी पर की खाली करवाए। यदि कोई सीवरेज टैंकर संचालक खुले में उसे खाली करता है तो उस पर कार्रवाई करें।
उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि यदि उन्हें कही भी गंदगी दिखाई देती है तो स्वच्छता-एमओएचयूए मोबाइल एप्प के माध्यम से शिकायत जरूर दर्ज करवा करें। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत यमुनानगर जगाधरी नगर निगम को सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दिलवाने में मदद करे। इसके साथ अगर कोई सीवरेज साफ करने वाले टैंकर खुले में खाली करता है या कही पर कोई पब्लिक टॉयलेट गंदा नजर आता है तो जीपीएस कैमरे से फोटो खींच कर निगम के व्हाट्सएप नंबर 7082410524 पर भेजे। उन्होंने कहा कि शहरवासी अपने घर का गीला, सुखा, और ई वेस्ट अलग अलग करके नगर निगम की गाड़ियों को दें। डॉ विजय पाल यादव ने सभी शैक्षणिक संस्थओं, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, बिजनेस करने वाले सभी संगठनों का स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सहयोग देने का आह्वान किया।

बैठक में सीएसआई हरजीत सिंह, एसआई सुशील, गोबिंद, बिट्टू, अमित, प्रदीप दहिया, पंकज एएसआई सुमित लाठर, अजीत, सचिन, कृष्ण राणा, सतबीर आईइसी एक्सपर्ट पूजा अग्रवाल और एक सोच नई सोच संस्था के संस्थापक शशी गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed