फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employment fair was organized, 206 students were selected

Yamuna Nagar News: रोजगार मेला लगाया, 206 विद्यार्थियों का हुआ चयन

Sat, 26 Apr 2025 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 26 Apr 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Employment fair was organized, 206 students were selected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व जिला रोजगार कार्यालय की ओर से राजकीय आईटीआई में शुक्रवार को रोजगार मेला लगाया गया।
इस मेले में आईटीआई अंतिम वर्ष व पास आउट विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था। इसमें जिलेभर से 400 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया था। इनमें 206 विद्यार्थियों नौकरी के लिए चयनित किए गए।
मेले में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास आरोड़ा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसका नेतृत्व मेला आईटीआई प्राचार्य दीपेश महेंद्रू और इसकी देखरेख आईटीआई के रोजगार प्रकोष्ठ के किरणपाल ने की।
विज्ञापन

मेले में विभिन्न कार्य क्षेत्रों की 15 कंपनियों को आमंत्रित किया गया था। इनमें से 13 कंपनियों के प्रतिनिधि मेले के लिए पहुंचे। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपने मानकों के अनुसार विद्यार्थियों का टेस्ट लिया और अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 400 में से 206 अभ्यर्थियों का नौकरी के लिए चयन किया गया और सभी को मौके पर ही जाॅब ऑफर लेटर वितरित किए। अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के टेस्ट के बाद ई-मेल से अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed