{"_id":"66a2e07cd21c31fc6d073da4","slug":"employees-warned-of-gherao-of-cms-residence-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-122669-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कर्मचारियों ने दी सीएम आवास घेराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कर्मचारियों ने दी सीएम आवास घेराव की चेतावनी
Fri, 26 Jul 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने वीरवार को डीसी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारी अनाजमंडी में एकत्र हुए, जहां से जुलूस की शक्ल में डीसी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद डीसी को मुख्यमंत्री के नाम 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राज्य अध्यक्ष सतपाल वर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष बलराज राणा ने कहा कि सरकार पीडब्ल्यूडी के फील्ड कर्मचारियों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई से दो अगस्त तक डीसी कार्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। कर्मचारी 11 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
राज्य उप प्रधान अनुराग राणा, प्रदीप कुमार ने बताया कि यूनियन सरकार व विभाग प्रमुख अभियंता एवं पंचायती विभाग के महानिदेशक से मांगों के बारे में मिल चुकी है परंतु हर बार आश्वासन देकर इसे छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, एलटीसी का भुगतान, कॉमन कैडर में डी ग्रुप के भर्ती कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची विभाग स्तर पर बनाना, पुरानी पेंशन बहाल करना, ड्राइवर की वर्दी के रेट बढ़ना, ड्राइवर के खाली पद भरना, एक्स ग्रेसिया नीति से 52 वर्ष की शर्त हटाना सहित अन्य मांगें हैं। प्रदर्शन को धर्मवीर सहगल, हरप्रीत सिंह, शक्ति सिंह, दिनेश, विनोद कुमार, धर्मवीर, राजपाल, जसवंत सिंह, सोनू, हरीश, कुलवंत शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित किया।