फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees started hunger strike for demands , Yamunanagar

मांगों को लेकर कर्मचारियों ने शुरू की क्रामिक भूख हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Employees started hunger strike for demands , Yamunanagar
नगर निगम गेट पर भूख हड़ताल करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरकार की कर्मचारी नीतियों के विरोध में मंगलवार को नगरपालिका कर्मचारी व अग्निशमन कर्मचारियों ने दो दिन की क्रमिक भूख शुरू हड़ताल की। नगर निगम गेट पर पहले दिन 35 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अगुवाई नगर निगम शाखा उपप्रधान जनकराज ने की। नगरपालिका संघ महासचिव मांगे राम तिगरा, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सौढे ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। नगरपालिका संघ प्रतिनिधि मंडल की शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज से 25 अप्रैल व 17 अगस्त को दो दौर की बात भी हुई। मंत्री ने उनकी मांगों पर सहमति जताई और पूरी करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के अब तक पूरा नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

अग्निशमन सेवा के राज्य प्रेस सचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि सरकार अग्निशमन सेवा विभाग को राजस्व विभाग में समायोजित करने की तैयारी कर रही है। जिसका कोई औचित्य नहीं है। इससे सरकार की मंशा साफ नजर आ रही है कि वो नगरपालिका से अग्निशमन विभाग को अलग करके कर्मचारियों की एकता तोड़ना चाहती है। जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने वाले चालकों ने भी अपनी गाड़ियां खड़ी कर दी और भूख हड़ताल में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था की हालत खराब है। सफाई की गाड़ियों में डीजल नहीं है और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। भूख हड़ताल को रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान विनोद त्यागी, ब्लॉक राजबीर पिंडोरा, स्वास्थ्य ठेका से सुमित ऋषि, नरेश कुमार, विजय कुमार, अग्निशमन से रिंकू कुमार नगरपालिका से वरिष्ठ उपप्रधान रोहताश, चेयरमैन राजकुमार धारीवाल, राजकुमार ससोली, कमलेश, गुलजार, अहमद, पपला सहित अन्यों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed