फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees raised their voice to fulfill their demands

Yamuna Nagar News: कर्मचारियों ने मांगें पूरी करने की उठाई आवाज

Sat, 02 Aug 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 02 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Employees raised their voice to fulfill their demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी को लंबित पड़ी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें रेगुलर व अनुबंध सफाई कर्मचारियों की मांगों पर विचार विमर्श किया गया। आयुक्त ने आश्वासन दिया कि जितनी भी रेगुलर अनुबंध सफाई कर्मचारी की मांगें हैं उनका जल्द ही समाधान किया जाएगा।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के महासचिव विजय ने कहा कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन कर्मचारियों की मांगों को लेकर दिन प्रतिदिन स्थानीय प्रशासन से मांग कर रही है, लेकिन सिर्फ आश्वासन दिया जाता रहा। यूनियन के प्रधान मनोज कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन समय-समय पर कर्मचारी की मांगों को संवैधानिक तरीके से मनवाने का काम करते हैं और संविधान को मानने वाले लोग हैं।
विज्ञापन

संवैधानिक तरीके से संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने मांग की है कि रेगुलर सफाई कर्मचारियों को सीनियोरिटी के आधार पर दारोगा प्रमोट किया जाए। अनुबंध सफाई कर्मचारियों के वर्ष 2017 से सम्मान सम्मान का वेतन जो एरिया लंबित पड़ा है उसका शीघ्र भुगतान किया जाए। अनुबंध व रेगुलर सफाई कर्मचारियों के पहचान पत्र बनाए जाएं। अनुबंध सफाई कर्मचारियों काे वर्दी, जूते समय पर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेगुलर व अनुबंध सफाई कर्मचारियों का 2020-21 के दौरान झाड़ू भत्ता 150 रुपये से बढ़कर 600 रुपये किया जाए। इस मौके पर संगठन मंत्री कश्मीर लाल, प्रेस सचिव राजेश कुमार, ऑडिटर जितेंद्र कुमार, राजपाल, प्रदीप अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed