{"_id":"68b1f2a0b3de78305a0837b1","slug":"employees-protested-against-limiting-night-stay-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143013-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रात्रि ठहराव सीमित करने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रात्रि ठहराव सीमित करने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Sat, 30 Aug 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन कर नारेबाजी करते साझा मोर्चा के पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा हरियाणा डिपो यमुनानगर के कर्मचारियों की तरफ से शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। साझा मोर्चा डिपो यमुनानगर में पांच संगठन शामिल थे, जिसमें से अब आल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ को मोर्चा की नीतियों के खिलाफ कार्य करने की वजह से अलग कर दिया गया है।
रोडवेज वर्कशॉप से प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी बस स्टैंड पर पहुंचे। डिपो प्रधान महिपाल सौदे, राजिंद्र कांबोज, जगजीत सिंह ने कहा कि चालकों, परिचालकों का रात्रि ठहराव भत्ता केवल 15 रात्रि ठहराव डिपो स्तर पर सीमित किया गया है। यह निर्णय विभाग हित में नहीं है, क्योंकि सभी डिपो में सभी मार्गों अनुसार स्टाफ उपलब्ध नहीं है।
जिन मार्गों पर स्टाफ उपलब्ध नहीं है और 15 रात्रि ठहराव के बाद इन मार्गों से चालक, परिचालकों हटाया गया तो स्टाफ उपलब्ध न होने के कारण इन रूटों पर बस सर्विस बंद हो जाएगी। जिससे विभाग को राजस्व के रूप में नुकसान होगा और आम जनता, छात्र, छात्राओं को परिवहन से वंचित होगी। रात्रि भत्ता व ओवर टाइम पहले की तरह खोला जाए। सभी को ओवर टाइम व रात्रि भता दिया जाए।
विज्ञापन
यमुनानगर डिपो में 19 पुरानी बीएस-4 गाड़ियां दी गई हैं जो कि दो से चार महीने में कंडम हो जाएंगी। सांझा मोर्चा महाप्रबंधक से मांग करता हैं कि यमुनानगर डिपो में नई बीएस-4 गाड़ियां मंगवाई जाएं। विभाग को राजस्व हानि व आम जनता परिवहन सेवा से वंचित न रहना पड़े। इसलिए रात्रि ठहराया संबंधित जारी आदेश पत्र को तुरंत वापस लिया जाए। लगभग दो वर्ष से रात्रि ठहराया का बकाया पडा है उसे दिया जाए।
महाप्रबंधक को कई बार इस बारे में अवगत कराया गया परंतु कार्य नहीं हो रहा है। साझा मोर्चा विभाग एवं कर्मचारी हित हड़ताल जैसे बड़े आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा। इस मौके पर नंदलाल कांबोज, पंकज कांबोज, गुलाब सिंह, बृजभूषण, मनिंद्र सिंह, राजकुमार, संजीव कुमार कर्मचारी उपस्थित रहे।