फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees associated with SKS demonstrated

Yamuna Nagar News: एसकेएस से जुड़े कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 02 Feb 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 02 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Employees associated with SKS demonstrated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसकेएस से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने लंबित मांगों के रोष में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसके लिए कर्मचारी यमुनानगर बस स्टैंड पर इकट्ठे हुए और रोष मार्च निकाल भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को ज्ञापन सौंपा।
ऐसे ही जगाधरी में विधायक अकरम खान को उनके निवास स्थान पर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हरियाणा रोडवेज, मैकेनिकल-41, बिजली, आईसीडीएस सुपरवाइजर एसोसिएशन, स्वास्थ्य, अग्निश्मन व अन्य विभागों सहित रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

एसकेएस जिला सचिव गुलशन भारद्वाज व रिटायर्ड संघ के जिला प्रधान जोत सिंह ने बताया कि जिले से सैकड़ों कच्चे पक्के कर्मचारी मांगो को लागू कराने के लिए 16 फरवरी को मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर 48 घंटे के धरने में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र कूच करेंगे। इसी कड़ी में साढौरा व रादौर के विधायकों को भी उन्हीं के हल्के में ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कुछ आवश्यक लंबित मांगों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए, परंतु लबे समय से सरकार की ओर से इस प्रकार का प्रयास नहीं किया गया। इसके कारण कर्मचारी वर्ग में रोष है। इसके अलावा अन्य मांगें व समस्या हैं।

प्रदर्शन के दौरान रिटायर्ड कर्मचारी संघ से सोमनाथ, दिलावर हुसैन, सतीश राणा, तीर्थ राम ऋषि, नगरपालिका कर्मचारी संघ से पपला, बलदीप तुम्बी, मुकेश, प्रिंस, मैकेनिकल-41 से सुरेंद्र काला, प्रेम प्रकाश, संजीव, रमेश, आईसीडीएस से पूजा, संतोष, स्वास्थ्य से विजय कुमार, अग्निश्मन से रिंकू कुमार, विजेंद्र, वीरेंद्र धीमान, अध्यापक संघ से वीरेंद्र व अन्य विभागों से कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed