फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees are angry as there is no discussion on their demands

Yamuna Nagar News: मांगपत्र पर बातचीत नहीं होने से कर्मचारियों में रोष

Fri, 27 Feb 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Employees are angry as there is no discussion on their demands
नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई, यमुनानगर के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। कर्मचारियों ने अपनी लंबित पर बातचीत नही होने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
प्रधान पपला ने बताया कि 27 नवंबर 2025 को संघ की ओर से 14 सूत्रीय मांग पत्र स्थानीय प्रशासन को सौंपा गया था। इसके बाद भी कई बार स्मरण पत्र देकर कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान की अपील की गई, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मांगों पर बातचीत के लिए भी संघ को नहीं बुलाया गया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही संघ को वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान रमेश कुमार, उपप्रधान जनक राज, रमन, सनी, सहसचिव संजीत तिगरा, कैशियर बलदीप, कार्यालय सचिव सोरण डलोर, सदस्य संजय गहलोत व सुखदेव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed