फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employee dies on duty, company accused of negligence

Yamuna Nagar News: ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत कंपनी पर लापरवाही का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Employee dies on duty, company accused of negligence
यमुनानगर। इस्जैक कंपनी में काम करते समय एक कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही और जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुराना हमीदा निवासी 38 वर्षीय हरीश पिछले करीब दो वर्षों से इस्जैक कंपनी में जॉब मशीन पर कार्यरत था। बुधवार सुबह वह ड्यूटी पर गया था, लेकिन करीब नौ बजे परिवार को सूचना मिली कि कंपनी में काम करते समय उसकी मौत हो गई है। मृतक के साले मनीष कुमार ने बताया कि हरीश की शादी करीब छह साल पहले उनकी बहन पूजा के साथ हुई थी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने घटना की सही जानकारी नहीं दी और उन्हें शव देखने तक नहीं दिया गया। उनका कहना है कि जब वे कंपनी पहुंचे तो उन्हें अंदर रुकने नहीं दिया गया और जल्दबाजी में शव को एंबुलेंस में डालकर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना सामने आ रही है। हमीदा पुलिस चौकी प्रभारी शमशेर सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed