फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Embezzlement of 3.21 lakh from Panchayati fund in the name of installing street lights

स्ट्रीट लाइटें लगवाने के नाम पर पंचायती फंड से 3.21 लाख का गबन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Embezzlement of 3.21 lakh from Panchayati fund in the name of installing street lights
यमुनानगर। सदर जगाधरी के गांव मांडखेड़ी के पूर्व सरपंच राकेश पर अपने कार्यकाल के दौरान स्ट्रीट लाइटें लगवाने के नाम पर पंचायती फंड से 321225 रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पुलिस ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर आरोपित पूर्व सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

छछरौली के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी योगेश कुमार ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अगस्त 2019 को कुछ लोगों ने सीएम विंडो पर मांडखेड़ी गांव के पूर्व सरपंच राकेश कुमार के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में उन पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइटें लगवाने के नाम पर पंचायती फंड से पैसे हड़पने के आरोप लगे थे। सीएम विंडो पर शिकायत के बाद जांच का जिम्मा उन्हें सौंपा गया। उन्होंने मामले की जांच करते हुए पूर्व सरपंच राकेश कुमार को हरियाणा पंचायती अधीनियम 1994 की धारा 53 (1) के तहत नोटिस भेजा। जिसके जवाब में उसने बताया कि उक्त शिकायत जब उसके खिलाफ दी गई तो उसका कार्यकाल खत्म हुए साढ़े तीन साल से अधिक समय बीत गया था, लेकिन वह इस संबंध में कोई दस्तावेज या सबूत पेश नहीं कर पाया। जांच में पाया गया कि पूर्व सरपंच राकेश ने अपने कार्यकाल के दौरान गांव में स्ट्रीट लाइटें लगवाई थी। स्ट्रीट लाइटें लगवाने के दौरान आरोपी राकेश ने ग्राम सचिव के साथ मिलीभगत करके पंचायती फंड से 321225 रुपये का गबन किया। जांच के बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट विकास एवं पंचायती विभाग हरियाणा के निदेशक को भेजी। जिसके बाद मामले में पुलिस केस दर्ज करवाने के आदेश प्राप्त हुए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर जगाधरी पुलिस ने मामले में आरोपी पूर्व सरपंच राकेश कुमार पर धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुभाष चंद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed