फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   eligation-illegal mining

जिले में बड़े राजनीतिज्ञ करवा रहे अवैध खनन

Sat, 12 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sat, 12 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
करनाल के डिप्टी मेयर व माइनिंग के कांट्रैक्टर मनोज वधवा ने आरोप लगाया है कि यमुनानगर जिले के बड़े भाजपा नेता  की मिलीभगत से अवैध खनन किया जा रहा है। यहां पत्रकार वार्ता में वधवा ने कहा कि उनके पास करनाल के यूनिट नंबर एक का कांट्रैक्ट है।
विज्ञापन


यमुनानगर जिले के खनन जोन में हो रहे अवैध खनन के कारण प्रतिदिन 300-400 ट्रक रेत-बजरी यहां से प्रदेश के दूसरे जिलों में पहुंच रहा है। इससे प्रदेश को लाखों-करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। जबकि सरकार को रायल्टी देने के बावजूद उन्हें भी अवैध खनन के कारण प्रतिदिन 10-15 लाख का नुकसान हो रहा है। वधवा ने कहा कि यूपी और पौंटा साहिब की फर्जी पर्चियों के सहारे माफिया अवैध खनन को नंबर एक का शो करते हैं, जबकि ये पर्चियां पूरी तरह फर्जी होती हैं।
विज्ञापन


यदि इसकी जांच की जाए तो बड़े घोटाले का पर्दाफाश हो सकता है। वधवा ने कहा कि वे चाहते हैं कि प्रदेश के खजाने में करोड़ों रुपये आएं, लेकिन खनन माफिया और राजनीतिज्ञ मिलकर सरकार को ही चूना लगा रहे हैं। इस काम में जिला प्रशासन भी उनका साथ दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यमुनानगर जिले में अभी तक खनन शुरू नहीं हुआ है।  बावजूद इसके यहां रेत-बजरी की कोई कमी नहीं है। उल्टे अवैध खनन से प्रदेश भर में रेत-बजरी पहुंच रही है। अवैध खनन पर रोक लगाने के बजाय जिला प्रशासन मात्र खानापूर्ति कर रहा है।


वधवा ने कहा कि उनके अलावा अन्य कांट्रैक्टरों को भी यमुनानगर जिले में हो रहे अवैध खनन से नुकसान हो रहा है। यदि प्रदेश सरकार इस पर अंकुश लगाए तो सरकार को भारी राजस्व की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed