फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elephants are playing in the water and eating watermelon

Yamuna Nagar News: पानी में अठखेलियां कर तरबूज खा रहीं हथिनियां

Sun, 18 May 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Elephants are playing in the water and eating watermelon
राहुल शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। गर्मी बढ़ने के साथ बनसंतोर स्थित हाथी पुनर्वास केंद्र में हथिनियाें की पानी में अठखेलियां शुरू हो गई हैं। केंद्र के दोनों तालाब में रोज सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक चारों हथिनियाें को नहलाया जा रहा है, जिससे वह तपिश व लू से बची रहें। इसके अलावा हथिनियों की डाइट में भी बदलाव किया है, जिसमें उन्हें ज्वार, तरबूज, खीरा खिलाने शुरू कर दिए हैं।
दो घंटे पानी में चारों हथिनियों की एक-दूसरे के साथ मस्ती देखने लायक है। हथिनियां सूंड में पानी भरकर खुद पर तो कभी दूसरे पर गिराती दिख रही हैं। कलेसर नेशनल पार्क से सटे बनसंतोर वन में चौधरी सुरेंद्र सिंह हाथी पुनर्वास केंद्र करीब 50 एकड़ में बना है। अभी यहां अलग-अलग जगह से रेस्क्यू कर लाई गईं 82 वर्षीय चंचल, 62 वर्षीय लक्ष्मी-1, 41 वर्षीय लक्ष्मी-2 व 46 वर्षीय लीली हथिनियां हैं।
विज्ञापन

वन्य जीव निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि अभी गन्ना नहीं है, इसलिए हथिनियों को गन्ने के स्थान पर कुछ दिनों पहले ज्वार देना शुरू किया है। जब तक गन्ना नहीं आता, तब तक ज्वार दिया जाएगा। ज्वार के अलावा हथिनियाें को गर्मी के मौसम में खीरा, तरबूज व दलिया (पका हुआ) देने लगे हैं। 82 वर्षीय चंचल को रोज दो क्विंटल ज्वार, 20 किलो फल, 30 किलो सब्जी व 15 किलो दलिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

62 वर्षीय लक्ष्मी-1, 41 वर्षीय लक्ष्मी-2 व 46 वर्षीय लीली को ढाई क्विंटल ज्वार, पांच किलो फल, 15 किलो सब्जी, छह किलो दलिया दे रहे हैं। साथ ही सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक दो घंटे हथिनियाें को दोनों तालाब में नहाने के लिए छोड़ा जा रहा है, जिससे उनके शरीर के तापमान में संतुलन बना रहे और उन्हें गर्मी व लू से बचाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed