फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   electricty starts in UP village

यूपी के गांव मेें शुरू हुई बिजली सप्लाई

Fri, 22 Jan 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Fri, 22 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव डिक्का टपरी में आजादी के बाद बिजली उपलब्ध करवाई गई है। यह बिजली हरियाणा द्वारा दी गई है। वीरवार को हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव एवं रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, उपायुक्त डॉ.एसएस फूलिया व उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम यमुनानगर के अधीक्षक अभियंता एचपी शर्मा ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर गांव में बिजली सप्लाई शुरू करने का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


 ग्रामीणों को बधाई देते हुए मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा ने कहा कि  कुछ समय पहले उन्होंने गांव के लोगों से बिजली देने का वादा किया था, जो आज पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह गांव यमुना नदी के पार हरियाणा की ओर होने के कारण उत्तर प्रदेश की ओर से बिजली की सुविधा से वंचित था। उत्तर प्रदेश व हरियाणा की सीमा पर जनहित के कार्यों को पूरा करने के लिए दोनों सरकारों को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए गत चुनावों के दौरान इस गांव में बिजली के खंभे लाए गए गए थे लेकिन चुनाव के बाद गांव में बिजली की आपूर्ति नहीं की गई।
विज्ञापन


उन्होंने गांव में बिजली आने से दूसरे विकास कार्यों में भी तेजी आने की उम्मीद जताई। एचपी शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के डिक्का गांव में 600 किलोवाट का एकल बिजली कनेक्शन दिया गया है। जहां से गांव के लगभग 300 घरों में घरेलू बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर- 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed