फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electricity Current Baby scorching

हाईटेंशन लाइन में अटकी पतंग को उतार रही 10 साल की बच्ची को लगा करंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity Current Baby scorching
जम्मू कॉलोनी में बिजली की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में अटकी पतंग उतारते समय 10 वर्षीय बच्ची को करंट लग गया। धमाके के साथ बच्ची के शरीर से धुआं निकलने लगा। उसके साथ खेल रहे तीन अन्य बच्चे डरकर नीचे भाग आएं और परिजनों को जानकारी दी। बच्ची को करंट लगा तो जोरदार धमाका हुआ और बच्ची के घर सहित अन्य घरों में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। घर में आग लगने से कमरे में खेल रही बच्ची की छोटी बहन भी चपेट में आ गई। धमाके की आवाज व बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। झुलसी बच्ची को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। 90 प्रतिशत झुलस चुकी बच्ची को ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे जम्मू कॉलोनी बी में हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं फॉयर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। हादसे के समय बच्ची अपनी तीन छोटी बहनों के साथ घर पर अकेली थी और स्कूल से लौटकर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। मां-बाप फैक्टरी में काम करने गए हुए थे। हादसे से जम्मू कॉलोनी निवासियों में बिजली विभाग के प्रति भारी रोष है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी विभाग ने यहां से लाइन शिफ्ट नहीं की।
विज्ञापन

जम्मू कॉलोनी बी निवासी 37 वर्षीय बब्लू यादव और उसकी पत्नी सुनीता यादव दोनों ही फैक्टरी में काम करते हैं। उनके पास चार बेटियां हैं। चारों स्कूल में पढ़ती हैं। शुक्रवार को बब्लू और सुनीता रोज की तरह काम पर गए हुए थे। चारों बेटियां स्कूल में थीं। छुट्टी के बाद बच्चियां घर आकर खाना खाने लगी। इस दौरान 10 वर्षीय कशिश खेलने छत पर चली गई। वहां उसने एक पतंग बिजली की 11 केवी तारों में उलझी देखी तो वह डंडे से उतारने लगी। डंडा तारों में छू गया। जिसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ और कशिश सिर से पैर तक झुलस गई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग उस तरफ भागे। घर में खेल रही कशिश की छोटी बहन 9 वर्षीय तनु की पेंट में आग लगी। सूचना पर पहुंची आशा वर्कर रेखा रानी, वार्ड नंबर-13 पार्षद निर्मल चौहान सहित अन्य मौके पर पहुंचे और तनु को आग से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस नहीं पहुंची, तो निजी वाहन में पहुंचाया
वार्ड नंबर-13 पार्षद निर्मल चौहान ने हादसे के बाद कई बार लोगों ने एंबुलेंस के कंट्रोल रूम में फोन किया। इस दौरान आशा वर्कर रेखा रानी ने कशिश की बहन तनु को आग से बचाया और एंबुलेंस के लिए कॉल किया। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। बीस से ज्यादा बार कॉल करने पर भी एंबुलेंस नहीं आई। जिसके बाद निजी वाहन पर बच्ची को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया।
जन्मदिन से एक दिन पहले हुआ हादसा
-सिर से पैर तक झुलस चुकी कशिश मौत से जंग कर रही है। एक फरवरी को यानी कशिश का 11वां जन्मदिन है। मां-बाप उसका जन्मदिन मनाने की प्लानिंग कर रहे थे। एक दिन पहले ही यह हादसा हो गया।
शॉर्ट सर्किट से बंद घरों में लगी आग
हादसे के दौरान बब्लू यादव के घर के पीछे बने घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। मालिक अनिल बठला ने बताया कि वह ऑटो चलता है। पत्नी सीमा ब्यूटी पार्लर का काम करती है। जबकि बेटा एचडीएफसी बैंक में लगा है। हादसे के दौरान घर पर कोई नहीं था और बाहर ताला लगा था। आग लगने पर धुआं उठा तो लोगों ने उन्हें सूचना दी। इस दौरान लोगों ने खिड़की तोड़कर आग पर काबू पाया। इस दौरान घर में लगा एसी, फ्रिज, टीवी, सिलिंग फैन सहित अन्य बिजली उपकरण जल गए। वहीं धमाके से घर की दीवारों और छत में बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई। करीब डेढ़ दर्जन घरों के बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से खराब हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।

काफी देर में पहुंची फॉयर ब्रिगेड
जम्मू कॉलोनी के अरुण चावला, अनिल बठला, मोहन, राहुल, पार्षद निर्मल चौहान ने बताया हादसे के तुरंत बाद फॉयर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी। पहली बार कॉल करने पर कर्मचारी ने फोन उठाया। लेकिन बाद में किसी ने फोन नहीं उठाया। करीब आधे घंटे बाद फॉयर ब्रिगेड पहुंची। तब तक लोग ही आग पर काबू पा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed