{"_id":"6849f73779b6cb048008df82","slug":"electricity-crisis-deepens-in-vyaspur-people-are-troubled-by-heat-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-139215-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: व्यासपुर में गहराया बिजली संकट, गर्मी से परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: व्यासपुर में गहराया बिजली संकट, गर्मी से परेशान रहे लोग
Thu, 12 Jun 2025 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 12 Jun 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर। गर्मी में बढ़ती बिजली खपत के कारण मंगलवार रात व बुधवार को क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बाधित रही। जिससे लोग पसीने से तरबतर हो गए। गर्मी के कारण बिजली के बढ़ते लोड के कारण केबल जलने के कारण लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही। मंगलवार देर रात्रि बार-बार छह जगहों पर बिजली के बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मर से फ्यूज उड़ना, तार टूटती रही। जिसको बिजली निगम के कर्मचारियों ने प्राथमिकता के आधार पर ठीक करके समस्या का समाधान कर दिया। डाकघर के पीछे मुख्य बिजली सप्लाई की तार टूटने, आंबवाला मार्ग पर तारों पर पेड़ का तना टूट कर गिर जाने से, शिव चौक के समीप ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ जाने सहित अलग अलग जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित होती रही।
स्थानीय निवासी संदीप कुमार, प्रवेश कुमार, अरुण कुमार, रमन कुमार, कमल कुमार, रणजीत सैनी का कहना है कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी के कारण बिजली का लोड बढ़ रहा है। जिस कारण बार-बार बिजली आपूर्ति की तारों में खराबी होने पर लाइन लॉस की समस्या आ रही है। जेई हरिओम कश्यप ने कहा कि विभाग के पास कर्मचारियों की संख्या सीमित है। रात के समय दो से तीन कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहते है। रात के कर्मचारी भी समय की परवाह न करते हुए समय से बिजली समस्या की शिकायतों का निपटान करके बिजली आपूर्ति को सही करने का काम करते है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन घरों में बिजली का लोड अधिक है जबकि कागजों में बिजली लोड कम है ऐसे में उक्त उपभोक्ता अपने घरों का लोड बढ़वा ले। विभाग के द्वारा चेकिंग करने पर लोड अधिक पाए जाने पर पिछले एक साल तक जुर्माने का प्रावधान है।